टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 22 September: अरमान-गीतांजली का रोमांस देख टूट गई अभिरा, एक्स पति के लिए बहाएगी आंसू

YRKKH Spoiler 22 September: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज दिखाया जाएगा कि अरमान और गीतांजली अभिरा के रिज़ॉर्ट में पहुँच जाएंगे। अरमान की बाहों में गीतांजली को देख अभिरा का दिल टूट जाएगा। यहां पढ़िए आज 22 सितंबर के एपिसोड का धांसू स्पॉइलर।

Image

Image Source: Jio Hotstar

YRKKH Spoiler 22 September: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जमकर ट्विस्ट और टर्न्स की झमाझम बारिश हो रही है। कहानी में किस्मत भी अरमान अभिरा को एक दूजे के करीब खींच रही है। जल्द ही फैंस को दोनों का मिलन देखने को मिलेगा। कल के एपिसोड में दिखाया गया था कि अरमान और गीतांजली अपने हनीमून के लिए मसूरी पहुँच जाएगा जहां अभिरा पहले से मौजूद है। गीतांजली बार बार अरमान के पास आने की कोशिश करेगी लेकिन उसका ध्यान अभिरा की यादों में डूबा हुआ था।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत अरमान और गीतांजली से होगी जो मसूरी की बारिश में खुद को फंसे पाएंगे। जिस रिज़ॉर्ट में अरमान और गीतांजली रुकने वाले थे वहाँ लैंडस्लाईड होने वाला है। ड्राइवर दोनों को अभिरा के रिज़ॉर्ट का नाम बताएगा जो सबसे सेफ है। नाम सुनते ही अरमान को अभिरा और अपनी पहली मुलाकात याद आने लगेगी। दूसरी तरफ अभिरा के गेस्ट हाउस में मेहमानों की भीड़ जमा हो जाएगी जिसे बीच में आकार संभालेगी कावेरी और मायरा। कुछ लोग रिज़ॉर्ट में माता रानी को लेकर आ रहे होंगे कि उनके हाथ से मूर्ति फिसलने लगेगी लेकिन एन मौके पर अभिरा और अरमान साथ आकार उसे संभाल लेंगे। अनजाने में ही अरमान और अभिरा के हाथों ही मूर्ति स्थापना की रस्म पूरी होगी।

कहानी में आगे दिखाया जाएगा कि अरमान और अभिरा को एक दूजे के पास होने का एहसास होगा। अरमान रिज़ॉर्ट में कावेरी, अभिरा और मायरा से नहीं मिल पाएगा। उधर गीतांजली का ब्रेसलेट अरमान की शर्ट में अटक जाएगा जिसके चलते दोनों करीब आ जाएंगे। गीतांजली प्यार भरी नजरों से अरमान को निहारती रहेगी। दूसरी तरफ गोएनका हाउस में कियारा अपनी दोस्त साक्षी का इंतजार कर रही है लेकिन गेट पर पुलिस आ खड़ी हो जाएगी। कियारा पुलिस को देख डर जाएगी। रिज़ॉर्ट में बारिश के चलते गीतांजली का पैर फिसल जाएगा और वो अरमान की बाहों में जा गिरेगी। दोनों को एक दूजे कर करीब देख अभिरा का दिल कांच की तरह टूट बिखर जाएगा। अभिरा अरमान से दूर भागेगी तो कावेरी दोनों को गुस्से भरी निगाहों से देखेगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article