टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 22 January: विद्या को अरमान से छीनने आया ये शख्स, अभीर के प्यार को कबूलेगी चारु

YRKKH Spoiler 22 January: राजन शाही का शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज चारु अभीर के प्यार को अपना लेगी। वहीं दूसरी तरफ अभिरा रूप के अंडर इंटर्नशिप का पहले दिन होगा जिसमें उसे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कहानी में अब जल्द ही एक ऐसे किरदार की एंट्री होने वाली है जो विद्या को अरमान से अलग कर देगा।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 22 January

YRKKH Spoiler 22 January: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत में गाड़ी में अरमान को अभिरा का पर्फ्यूम मिलता है जिसे सूंघ वापिस उसके दिल में फीलिंगस जाग जाती है। अरमान इस बात को माँ लेगा कि वो अभिरा को नहीं भुला पा रहा। वहीं दूसरी तरफ चारु रुही को बताती है कि अभीर ने उसे प्रपोज किया था। लेकिन वो कन्फ्यूज है कि अभीर के प्यार को एक्सेप्ट करे या नहीं। आगे चलकर चारु अभीर का प्यार अपना लेती है और दोनों एक दूजे को गले लगा लेते हैं। अभीर बताता है कि चारु ही उसे संभाल सकती है और उसे देख कैसे हिम्मत भी मिलती है।

कहानी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे अभिरा रूप से मिलने मंदिर पहुँच जाती है। रूप का मानना है कि मंदिर में ही वकील को क्लाइंट्स मिलेंगे क्यूंकी अपनी सारी प्रॉब्लेम लेकर वो भगवाने के पास आते हैं। रूप अभिरा को पहले ही दिन अजीबो-गरीब टास्क देता है जिसे करते ही वो चिड़चिड़ी हो जाती है। पोद्दार हाउस में मनीषा फिर एक बार विद्या को अभिरा के लिए खरी खोटी सुनाती है। इस बीच संजय आग में घी डालकर विद्या को अभिरा के खिलाफ भड़काता है लेकिन मनीषा उसे भी दो बातें सुनाकर चुप कर देगी।

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिलेगा कि रूप अभिरा को अरमान से एलमनी मांगने के लिए कहता है लेकिन ऐसा करने से वो मना कर देगी। गुस्से में अभिरा रूप को पैसों का लालची बताएगी और वो इस बात को एक्सेप्ट भी करेगा। थोड़ी देर बाद रूप एक व्हीलचेयर पर बैठी औरत को लेकर अभिरा के सामने आता है जो मानसिक रूप से कमजोर है। उस औरत के हाथ में अरमान के बचपन की तस्वीर होगी। ये कोई और नहीं बल्कि अरमान की असली माँ है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article