Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 20 February 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीआरपी को पटरी पर लाने के लिए मेकर्स ने भी कमर कस ली है। आए दिन सीरियल में दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं। अभिरा और अरमान के साथ-साथ मायरा और मुक्ति की कहानी भी दिलचस्प होती जा रही है। बीते दिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया गया था कि अरमान और अभिरा अपनी बेटियों से मिलने के लिए चोरी छुपे हॉस्टल में चले जाते हैं। दूसरी ओर मायरा को हॉस्टल में परेशानी होती है। लेकिन सीरियल में आने वाले ट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।
अभिरा को मायरा के बारे में बताएगी मुक्ति
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभिरा और अरमान अंधेरे में अपनी बेटियों से मिलेंगे। मुक्ति अभिरा को बताएगी कि एक लड़की से वो परेशान हो चुकी है और उसका नाम मायरा है। ये नाम सुनकर अभिरा का दिल थम जाएगा। वो पहले तो मुक्ति से पूरा नाम जानने की कोशिश करेगी, लेकिन बाद में उसकी बीमारी का सोचकर रुक जाएगी। वहीं तभी वहां पर वार्डन आ जाएगी, जिससे मुक्ति फंस जाएगी और अभिरा उसके पीछे छुप जाएगी। लेकिन लाइट आने से पहले अभिरा वहां से चली जाएगी।
कृष और तान्या में होगी लड़ाई
कृष और तान्या में बच्चे के लिए लड़ाई होगी। तान्या कहेगी कि वो बच्चे के लिए अभी बिल्कुल भी तैयार नहीं है। लेकिन कृष उसे हर बार की तरह जिम्मेदार ठहराएगा। ऐसे में अरमान उनके बीच में आएगा और कहेगा कि तुम्हें बच्चा नहीं करना चाहिए। क्योंकि कुछ लोगों के लिए बेबी सिर्फ सपना होता है और बाद में दूसरे उनके लिए प्राथमिकता बन जाते हैं।
ये शख्स निकलेगा अभिरा का शुभचिंतक
अभिरा मुक्ति के मुंह से मायरा का नाम सुनने के बाद अपने शुभचिंतक से मिलने के लिए कहेगी। वो गार्डन में शुभचिंतक से मिलेगी, जो कोई और नहीं बल्कि दादीसा होंगी। दादीसा से आशीर्वाद लेने के बाद अभिरा और वह अपने दिल का गुबार निकालेंगे। अभिरा दादी सा से मायरा के स्कूल के बारे में पूछेगी। वहीं जैसे ही दादीसा अभिरा को स्कूल का नाम बताएंगी, वो खुश हो जाएगी और बगैर कुछ कहे वहां से चली जाएगी।
सालों बाद आंखों के सामने बेटी को पाएगी अभिरा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा पागलों की तरह अपनी बेटी को पूरे स्कूल में ढूंढेगी। अंत में उसे मायरा की झलक दिख जाएगी, जिससे वह फूट-फूटकर रोने लगेगी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि असल में मां-बेटी का मिलन कब होता है।
