टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 20 April: अरमान में अपना हमसफर देखेगी रुही, कियारा-अभीर को सच्चे प्यार का मतलब बताएगी अभिरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 20 April: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज रुही धीरे-धीरे अरमान को अपना हमसफर मानने लगी है। वहीं दूसरी तरफ अभिरा कियारा और अभीर को सच्चे प्यार का मतलब समझाकर दोनों को एक दूजे के करीब लाएगी। यहां पढे 20 अप्रैल का स्पॉइलर।

Image

yrkkh 20 April

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 20 April: समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shuka) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत पोद्दार हाउस से होगी जहां कावेरी गोएनका परिवार के फंक्शन में जाने से मना कर देगी। मनीष उसके इस फैसला का सम्मान करेगा लेकिन विद्या सभी कि तरफ से न्योते को अपना लेगी और फंक्शन में जरूर हिस्सा लेने की बात कहेगी। इस बीच रुही मायके जाने से मन कर देगी और कमरें में चली जाएगी। अभिरा जैसे ही उसे संभालने जाएगी कावेरी उसे रोक देगी। ऑफिस में अभिरा ने प्रेग्नेंसी वाला दर्द झेलने के लिए कपड़ों के अंदर वेट बांधकर चल रही होगी।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दादी सा रुही को सीता-नमवी फंक्शन में जाने से मना करेगी। पोद्दार फर्म में अभिरा कृष की बात सुन लेगी कि वो जेल जा सकता है हालांकि इस बीच कियारा उसे गोएनका हाउस बुला लेगी। कियारा, अभीर और अभिरा मिलकर कल के फंक्शन ई तैयारी में जुट जाएंगे। इस दौरान अभिरा अपनी और अरमान की लव स्टोरी सुनाकर अभीर-कियारा को असली प्यार का मतलब समझाएगी। वहीं कल के फंक्शन के लिए अरमान रुही के लिए नए कपड़े खरीदकर लाएगा। ऐसे में रुही अब अरमान के अंदर अपना जीवनसाथी देखने लगेगी।

कहानी में आगे अरमान अभिरा की इस प्रेग्नेंसी वाली हरकतों को लेकर गुस्सा हो जाएगा। अगली सुबह अभीर को पता चलता है कि कियारा ने सम्राट को सीता नवमी के फंक्शन पर बुलाया है। वहीं रुही अभिरा को बताएगी की वो गोएनका हाउस नहीं जाना चाहेगी। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के प्रीकैप में देखने को मिला कि दक्ष अरमान को पापा कहकर बुलाएगा जिसे सुन अभिरा का दिल दुखेगा। वहीं रुही ये सुन खुश हो जाएगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article