Rimjhim To These TV Shows Faces Controversy: टीवी के बहुत से सीरियल्स ऐसे हैं जिन्होंने टीआरपी पाने के लिए सारी मर्यादाएं पार कर दीं। उन टीवी शोज पर न केवल शिकायतें दर्ज हुईं, बल्कि लोगों ने उन्हें बंद करने की मांग तक कर दी। इस लिस्ट में 'रिमझिम: छोटी उम्र का बड़ा सफर' से लेकर 'पहरेदार पिया की' तक का नाम शामिल है। जहां पहले सूचना प्रसारण मंत्रालय ने 'पहरेदार पिया की' को दर्शकों के कहने पर बंद किया तो वहीं 'रिमझिम' को अब बंद करने की मांग हो रही है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन टीवी शोज पर-
टीवी सीरियल 'रिमझिम: छोटी उम्र का बड़ा सफर' इन दिनों विवादों में घिरा हुआ है। शो में लीड कलाकारों के बीच इंटीमेट सीन दिखाया गया, जिसके बाद से ही लोगों ने आपत्ति जाहिर की। दर्शकों का कहना है कि सीरियल की लीड एक्ट्रेस नाबालिग है और उसकी उम्र महज 16 साल है। ऐसे में ईस सीरियल में नाबालिग लड़की को इंटीमेट सीन का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए था।
सीरियल 'पहरेदार पिया की' में एक छोटे बच्चे की शादी एक नौजवान लड़की से कराई जाती है। जो उसके लिए करवाचौथ का व्रत रखती है, साथ ही सीरियल में आपत्तिजनक सीन भी होते हैं। इस शो को लेकर लोगों ने खूब आक्रोश दिखाया था, जिसके बाद इसे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को बंद करना पड़ा।
टीवी सीरियल 'दिल संभल जा जरा' भी विवादों में रह चुका है। सीरियल में लीड कलाकारों की उम्र में दोगुना फासला था। इस शो की कहानी पर भी लोगों ने जमकर सवाल उठाया था।
टीवी सीरियल 'राम सिया के लव कुश' पर भी विवाद हुआ था। सीरियल को लेकर आरोप लगे थे कि इसमें महर्षि वाल्मीकि के गलत चित्रण का आरोप लगा था।
टीवी सीरियल 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' भी विवादों में घिरा था। शो पर आरोप लगे थे कि इसमें लव ट्रायएंगल और धोखाधड़ी को बढ़ावा दिया गया है।
टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' पर जमकर विवाद हुआ था। शो में लड़का और लड़की को एक ही बेड शेयर करते दिखाया गया था, जिसपर लोगों ने आपत्ति जाहिर की थी। इस शो को बंद करने की भी जमकर मांग हुई थी।