टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 18 November: अभिरा की संतान को दूध से सींचेगी रुही, कावेरी के कान भरेगा संजय

YRKKH Spoiler 18 November: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कल देखने को मिलता था कि अभिरा रुही को बच्चा लौटाने के लिए तैयार हो जाती है। रुही मन ही मन अनजाने में अपने ही बच्चे से जलने लगी है और वापिस अभिरा की जिंदगी बर्बाद करने के लिए नए षड्यंत्र रचेगी।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 18 November

YRKKH Spoiler 18 November: राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों लोगों के दिलों में राज कर रहा है। इन दिनों दिखाई जा रही कहानी और ट्विस्ट से मेकर्स दर्शकों को एंटेरटेन्मेंट का फुल डोज दे रहे हैं। टीआरपी लिस्ट में भी ये रिश्ता क्या कहलाता है ने अनुपमा को मात देते हुए नंबर 1 की गद्दी हथिया ली है। मेकर्स के साथ-साथ सीरियल के फैंस भी अपने पसंदीदा शो को पहले नंबर पर देख काफी खुश हैं। कल कहानी में देखने को मिला था की कोमा से उठ रुही को यकीन नहीं होता की उसकी औलाद मर गई है। अभिरा के हाथ में पोद्दार खानदान का वारिस देख रुही अब मन ही मन जलने लगी है।

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में देखने को मिलेगा की रुही अभिरा के बच्चे को खैरात कह देती है। सिर्फ यही नहीं रुही अभिरा की संतान को ठुकरा देती है लेकिन इस फैसले से रोहित खुश नहीं होता। जहां एक तरह रुही अभिरा के बच्चे को अपनाने से मना कर देती है। लेकिन दूसरी तरफ अरमान रुही को सच बताने के लिए रोहित से समय माँगता है। विद्या अभिरा को समझाती है कि तुम रुही को अपना बच्चे नहीं दे सकती क्यूंकी वो उससे प्यार नहीं बल्कि नफरत करती है। कहानी में आर्यन अपने बाप मनोज की शराब पीने की लत से परेशान है। साथ ही कृष भी नई लड़की के प्यार में बावला हो गया है।

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल में आगे देखने को मिलेगा कि अभिरा सपना देखती है की रुही बीएसपी को अपना कहकर ले जाती है। यह देख अभिरा की नींद टूट जाती है और इसी दौरान वो भूख में तड़प रहे अपने बच्चे को दूध नहीं पिला पाती। ऐसे में अब रुही अब अभिरा के बच्चे को दूध पिलाएगी। सीरियल के प्रीकैप में देखने को मिला कि संजय दादी सा के कान भरता है कि अभिरा को मां बनने के बाद ऑफिस ना भेजे। हालांकि दूसरी तरफ अभिरा मन ही मन फैसला करती है की वो अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को बैलेंस करेगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article