टीवी मसाला

YRKKH Spoiler: जान हथेली पर रख अभिरा के लिये लड़ेगा अरमान, जंग में बदलेगी मायरा-मुक्ति की पहली मुलाकात

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 18 February, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभिरा करीब होकर भी एक-दूसरे को नहीं देखेंगे। वहीं अभिरा और अरमान को अपने-अपने बच्चों को बाय बोले बगैर ही जाना पड़ेगा।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 18 February, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने बीते कई सालों से दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं, जिसने शो के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। बीते दिन समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया गया कि अभिरा और अरमान मुक्ति व मायरा को छोड़ने हॉस्टल जाते हैं। वहां अभिरा को मायरा की मौजूदगी का एहसास होता है, लेकिन वह चाहकर भी उससे नहीं मिल पाती है। हालांकि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

मां और पापा से अलग होकर रोएंगे मुक्ति व मायरा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया जाएगा कि अरमान झूठ बोलकर हॉस्टल से चला जाता है और मायरा से मिलता भी नहीं है। वहीं दूसरी ओर मुक्ति भी अभिरा तक झूठ पहुंचा देती है कि उसकी क्लास शुरू हो गई है। लेकिन अपने माता-पिता से अलग होने के बाद मायरा व मुक्ति वॉशरूम में रोते हैं। इसी बीच दोनों को एहसास होता है कि वॉशरूम में कोई और है। मायरा अपने आंसू पोछकर टिशू ढूंढती है, ऐसे में मुक्ति उसकी मदद करती है।

गुंडों को चारों खाने चित्त करेगी अभिरा

शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा की गाड़ी खराब हो जाती है, जिसे वो रोककर ठीक करने लगती है। उसी रोड पर अरमान भी होता है। तभी वहां गुंडे आ जाते हैं, जो अभिरा को परेशान करने लगते हैं। लेकिन अभिरा भी उन गुंडों की बैंड बजाने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। वह उनकी जमकर धुलाई करती है। अभिरा के जाने के बाद अरमान भी गुंडों को खूब पीटता है।

मायरा और मुक्ति में होगी लड़ाई

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया जाएगा कि रास्ते में मायरा के बैग देख मुक्ति भड़क जाएगी और उसे नीचे फेंक देगी। लेकिन तभी वहां पर मायरा आ जाएगी, जो मुक्ति को गिरने से तो बचा लेगी। लेकिन बदले में मुक्ति के बैग को नीचे फेंक देगी। दोनों के बीच जमकर लड़ाई होगी। हालांकि तभी वहां पर टीजर आ जाएंगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article