टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: आधीरात को अभिरा और अरमान में होगी बहस, सालों बाद होगी मायरा से मुलाकात!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 17 February, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सीरियल में आज दिखाया जाएगा कि अरमान और अभिरा अपनी-अपनी बेटियों को हॉस्टल लेकर जाएंगी। वहां अभिरा को मायरा की मौजूदगी का एहसास होगा।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 17 February, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने दर्शकों को शो से बखूबी बांधा हुआ है। बीते दिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया गया कि काजल विद्या के कारनामों से पर्दा उठाती है और बताती है कि अभिरा और अरमान को अलग करने में सिर्फ उसी का हाथ है। लेकिन इस राज को राज रखने के लिए विद्या और काजल के बीच एक सौदा होता है। दूसरी तरफ दादीसा, मायरा की पैकिंग कराने में मदद करती हैं। वहीं ये बात अभिरा को भी पता चलती है। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

आधीरात को बहस करेंगे अभिरा और अरमान

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अरमान जानबूझकर अपने कामों में उलझा होता है। अभिरा उसे गैराज प्रोजेक्ट के लिए मैसेज करती है। लेकिन अरमान उसे अपने ऑफिस बुलाता है। वहीं अभिरा जवाब देती है कि वह उसके मोहल्ले में आ जाए। लेकिन अरमान कहता है कि बात आपको करनी है तो आपको ऑफिस आना पड़ेगा। ऐसे में दोनों की बहस शुरू हो जाती है। अभिरा कहती है कि काम हम दोनों का है, इसलिए किसी एक को तो झुकना ही पड़ेगा। लेकिन दोनों के बीच मामला सुलझने का नाम नहीं लेता।

मायरा और मुक्ति को हॉस्टल भेजेंगे अरमान और अभिरा

शो में दिखाया जाएगा कि मायरा के हॉस्टल जाने पर पूरा परिवार भावुक हो जाता है। दूसरी तरफ अभिरा भी अपनी बेटी को दिल पर पत्थर रखकर हॉस्टल लेकर जाती है। जहां एक तरप मायरा को मनीषा एक लॉकेट तोहफे में देती हैं तो वहीं दूसरी तरफ काकी मुक्ति को चांदी का लॉकेट तोहफे में देती हैं। अभिरा और अरमान अपनी-अपनी बेटियों को हॉस्टल छोड़ने आते हैं।

मायरा को देखेगी अभिरा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में हॉस्टल में अभिरा को मायरा की मौजूदगी का एहसास होता है। वो मायरा की तरफ अपने कदम भी बढ़ाती है, लेकिन उसका चेहरा नहीं देख पाती। मायरा का एहसास होने पर अभिरा का दिल थम जाता है। वो जैसे-तैसे अपने आप को संभालती है। वहीं जब मुक्ति का फॉर्म भरने की बारी आती है तो उसमें पिता के नाम की जगह देख अभिरा असमंजस में पड़ जाती है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि सीरियल में क्या दिलचस्प मोड़ आएगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article