टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 17 August: मायरा को पाकर अंशुमन संग सात फेरे लेगी अभिरा, गीतांजली और अरमान का उड़ेगा संसार

YRKKH Spoiler 17 August: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज देखने को मिलेगा की अभिरा अंशुमन संग शादी करने का फैसला लेगी। मायरा अभिरा को माँ बुलाएगी तो गीतांजली को बहुत बड़ा झटका लगेगा। जानिए इस रिपोर्ट में 17 अगस्त के एपिसोड में क्या और धमाके होंगे।

Image

Image Source: Jio Hotstar

YRKKH Spoiler 17 August: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आखिरकार मायरा ने अभिरा को माँ का दर्जा दे दिया है। दोनों माँ बेटी डांस मुकाबला जीत जाती है लेकिन इधर गीतांजली का संसार उजड़ चुका है। जैसा कि कल के एपिसोड में देखने को मिला था की मायरा को बचाने के लिए अभिरा कांच पर चलेगी ये देख बेटी के मुंह से माँ शब्द निकलता है। रो चलिए जानिए आज 17 अगस्त के एपिसोड में क्या क्या नया देखने को मिलेगा।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एपिसोड कि शुरुआत अभिरा और मायरा से होगी जो अपने जज्बे और प्यार की वजह से डांस मुकाबला जीत जाती हैं। ये देख गीतांजली के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। मायरा अभिरा को मां बुलाएगी तो गीतांजली का रो रो कर बुरा हाल हो जाएगा। अभिरा, अरमान और मायरा को एक साथ हैप्पी फैमली देख अंशुमन वहाँ आ पहुंचेगा और देखते ही कहेगा की क्या जोड़ी है। मायरा गीतांजली से कहेगी कि वो भले ही उसकी माँ नहीं है लेकिन प्यार देने के लिए धन्यवाद। अस्पताल में विद्या और कावेरी अभिरा से मिलने आएंगे तभी दोनों उससे पूछेगी की अब अगर तुम अंशुमन से शादी करोगी तो उसके साथ नाइंसाफी होगी। हालांकि अभिरा फैसला लेगी कि वो अंशुमन से शादी करेगी क्यूंकी उसने वादा किया है। दूसरी तरफ मायरा अरमान को अब एक हैप्पी फैमली की तरह रहने का सुझाव देगी लेकिन तभी दोनों को पता चलेगा की अगले हफ्ते अभिरा अंशुमन से शादी करने वाली है। अरमान अभिरा और अंशुमन को मुबारकबाद देकर वहाँ से चला जाएगा।

सीरियल 'ये रिश्ता लक्या कहलाता है ' में आगे दिखाया जाएगा कि गीतांजली पोद्दार हाउस छोड़कर जा रही होगी। पोद्दार परिवार उसे समझाने की कोशिश करेंगी लेकिन गीतांजली उन्हे दोगला कह देगी। अरमान गीतांजली की क्लास लगाएगा क्यूंकी उसने मायरा को छुपकर फोन दिया और उसे इमोशनल ब्लैकमेल भी दिया। रात को सोने से पहले मायरा अभिरा और अरमान की शादी की तस्वीर लाएगी और अपनी माँ से कहेगी की वो दोनों एक बार फिर शादी कर ले। साथ ही अरमान को माफ भी कर दें ये सुनते ही अभिरा के चेहरे का रंग उड़ जाता है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article