टीवी मसाला

YRKKH Spoiler: विद्या के काले-कारनामों से पर्दा उठाएगी काजल, पोद्दार खानदान में निकलेगा अभिरा का जासूस

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 16 February, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहे हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि काजल विद्या के काले-कारनामों से पर्दा उठाएगी। वहीं पोद्दार परिवार में ही कोई अभिरा का जासूस निकलेगा।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 16 February, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने शो के प्रति दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में बीते दिन दिखाया गया कि अरमान घबराहट में मायरा को ढूंढता है। वहीं अपनी बेटी की हालत देखकर उसका दिल बुरी तरह से टूट जाता है। लेकिन सीरियल में आने वाले दिलचस्प मोड़ यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

विद्या की पोल खोलेगी काजल

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया जाएगा कि अरमान अपनी और अभिरा की फोटो फाड़कर फेंक देगा। वहीं अभिरा की तस्वीर विद्या के हाथ लगेगी। उसे देख काजल कहेगी कि आप तो बहुत खुश होंगी आज, क्योंकि आप जो चाहती थीं वो हो गया। अभिरा को कस्टडी के पेपर्स आपने दिये थे, अरमान ने नहीं। आपको पता था कि अभिरा दो हफ्ते से अस्पताल में बेहोश है, लेकिन आपने जानबूझकर सबके सामने उसे फोन लगाने का ड्रामा किया। अरमान को भी अभिरा के खिलाफ आपने भड़काया।

विद्या को खरी-खोटी सुनाएगी काजल

विद्या काजल से कहेगी कि अभिरा को अरमान और मायरा बहुत मुश्किल से मिले थे, लेकिन उसने उनकी कद्र नहीं की। अभिरा को अरमान से ज्यादा किसी और पर भरोसा था। उसे मायरा से ज्यादा वाणी प्यारी थी। वहीं काजल जवाब देगी कि आपने अपनी वजह से बेटे और पोती, दोनों की ही जिंदगी बर्बाद करके रख दी है। विद्या पूछेगी कि जब तुम्हें ये सब मालूम था तो तुमने सबको क्यों नहीं बताया। इसपर काजल जवाब देगी कि मैं आपका और अरमान का रिश्ता बर्बाद नहीं करना चाहती थी।

विद्या और काजल का होगा सौदा

विद्या काजल से पूछेगी कि तुम्हें क्या चाहिए। ऐसे में काजल जवाब देगी कि जब वक्त आएगा तो मैं मांग लूंगी और आपको बता दूंगी कि मुझे क्या चाहिए। काजल और विद्या में सच छुपाने के लिए डील तय होती है। दूसरी ओर अरमान मायरा के शॉपिंग मॉल में खो जाने पर अपनी मां, चाची, बुआ और तान्या को डांटता है। वो कहता है कि अब मायरा से जुड़े सारे फैसले मैं खुद लूंगा।

पोद्दार परिवार में निकलेगा अभिरा का जासूस

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दादीसा मायरा की शॉपिंग कराएंगी और उसकी पैकिंग में भी मदद करेंगी। वहीं मायरा अचानक गायब होने के लिए सबसे माफी मांगेगी। लेकिन मायरा की पैकिंग होने की खबर अभिरा तक पहुंचेगी। वो जैसे ही थैंक्यू का रिप्लाई करेगी, पोद्दार परिवार में मनीषा और तान्या का फोन बजेगा। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अभिरा का जासूस उनमें से कौन निकलेगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article