टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 15 May: चांटा मार अरमान के गाल को लाल करेगी कावेरी, अभिरा को देगी ये बड़ी सलाह

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 15 May: टीआरपी लिस्ट में नंबर तीन के स्थान पर बना हुआ सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि कहानी काफी मजेदार हो गई है। आज के एपिसोड में कावेरी अरमान को उसकी हरकतों के लिए थप्पड़ मार देगी। वहीं दूसरी तरफ कावेरी अभिरा को अरमान से दूर जाने की सलाह देगी।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 15 May

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 15 May: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलता है' इन अपनी जबरदस्त कहानी से टीवी दुनिया के साथ-साथ टियारपी लिस्ट में भी राज कर रहा है। पिछले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में सीरियल तीसरे नंबर स्थान पर बैठा था और वो भी अच्छी रेटिंग के साथ। जैसा कि कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि पुकी को बुखार हो जाता है। अरमान अभिरा से छीनकर पुकी को रुही के पास ले जाने का फैसला करता है लेकिन कावेरी उसे रोक देगी। अरमान ये तक कह देगा कि क्यूंकी अभिरा ने पुकी को जन्म नहीं दिया। ऐसे में बच्चे और मां के बीच कोई कनेक्शन नहीं है।

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दादी सा अरमान की हरकत को देख उसे जोरदार तमाचा मार देगी। कावेरी कहती है कि अभिरा के साथ तुमने भी इस बच्चे को जन्म नहीं दिया। मेरी बच्ची बोलकर तुम एक मां की ममता का अपमान कर रहे हो। अगर तुम्हारा प्यार पुकी के लिए प्यार सच्चा होता तो मुंह मां की गोद से बच्चा नहीं छीनते।' इस बीच विद्या अपने बेटे की बात पर पर्दा डालने लगेगी लेकिन कावेरी उसे भी चुप करा देगी। पुकी को अरमान से छीन कावेरी उसे अभिरा को देगी। अभिरा को भी पुकी की तरह तेज बुखार हो जाएगा। दिल से माफी मांगने के बजाए अरमान अभिरा को पुकी का ध्यान रखने के लिए कहेगा।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आज वाले एपिसोड में आगे दिखाया जाएगा कि अभिरा तेज बुखार के कारण बेहोश होने वाली होगी तभी विद्या और दादी सा उसे संभाल लेगी। अभिरा विद्या से कहेगी कि वो अब अरमान की आंखों से ओझल होने लगी है। तभी कावेरी सलाह देगी अभिरा को अरमान से दूर जाना होगा तभी से अपनी गलतियों का एहसास होगा। दूसरी तरफ पोद्दार हाउस में अभीर चारु को गेम नाइट के लिए बुलाएगा लेकिन मनीष, स्वर्णा और सुरेखा इसका विरोध करेंगे। हालांकि रुही तीनों को समझाएगी कि चारु और अभीर का प्यार सच्चा है। इसलिए दोनों को मौका देना जरूरी है। अभिरा अपने मन का गुब्बार निकालते हुए बात कर रही होगी लेकिन अरमान का ध्यान और आंखें पुकी की ही तरफ होंगी। क्यूंकी अभिरा को बुखार है अरमान पुकी को दूर ले जाकर दूसरे कमरें में सो जाएगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article