YRKKH Spoiler 15 June: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कहानी आगे बढ़ रही है और दिलचस्प भी होती जा रही है। कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि मायरा डांस कॉमपेटिशन जीत गई। अभिरा, विद्या और कावेरी का साड़ी बिजनेस में फेयर में फर्स्ट आएगा। अंशुमन के चलते तीनों की गरीबी मिट जाएगी। फेयर में मायरा अरमान को मिल जाती और उससे सॉरी मांगेगा। आज के एपिसोड में भी काफी कुछ नया देखने को मिलेगा जिसके लिए पढ़िए आज का स्पॉइलर।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत मायरा से होगी जो डांस मुकाबला जीत चुकी है जो अरमान के साथ माउंट आबू जाने को कहेगी। फादर्स डे के मौके पर मायरा अपने पैसों से अरमान को तोहफा देगी जिसे देख वो इमोशनल हो जाएगा। दूसरी तरफ अभिरा मायरा को खो देगी तो खुद को कोसने लगेगी कि वो अपनी क्या दूसरों की बेटी का भी ख्याल नहीं रख पाई। अंशुमन ये बात जानकार चौंक जाएगा कि अभिरा का पति उसे छोड़कर चला गया और उसकी बेटी भी है। मायरा को अरमान के साथ देख कावेरी के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। कावेरी को पता चल जाएगा कि मायरा ही अभिरा अरमान की पुकी है। इस दौरान कावेरी को गलतफहमी होगी कि गीतांजली अरमान की पत्नी है।
समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि कावेरी अभिरा को मायरा के मां-बाप का सच नहीं बताएगी। अभिरा के पास मायरा की याद में उसकी ट्रॉफी रह जाएगी जिसे देख कावेरी इमोशनल होगी। पोद्दार हाउस में कृष अंशुमन से माफी मांगेगा ताकि बिजनेस डील साइन हो सके। पेपर्स पर साइन करने से पहले अंशुमन के हाथ कांपेंगे और कहेगा कि अभिरा ठीक नहीं है। घर लौटकर कावेरी अरमान की तस्वीर देख बहुत रोएगी और पछतावे में डूब जाएगी क्यूँकि उसने उसे रोका नहीं। इस दौरान विद्या खुद से वादा करेगी कि वो अभिरा की जिंदगी में अरमान को वापिस नहीं आने देगी।