YRKKH Spoiler 14 August: राजन शाही का नंबर 1 टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों काफी मजेदार आ रहा है। लोग इसका अब एक भी एपिसोड मिस करना नहीं चाहते। मायरा और अभिरा के बीच बनता माँ-बेटी का बॉन्ड देख सभी काफी इंप्रेस है। अरमान पूरी कोशिश कर रहा है की माँ और बेटी एक हो जाएं। कल के एपिसोड में देखन्ने को मिला था की अभिरा और मायरा मिलकर गीतांजली को लताड़ते है क्यूंकी उसने मायरा को सीक्रेट फोन दिया है। दिन रात गीतांजली और अभिरा डांस प्रैक्टिस करती हैं। यहाँ पढिए आज 14 अगस्त का स्पॉइलर।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एपिसोड कि शुरुआत मायरा से होगी जो अरमान के कहने पर अभिरा को चांस देगी। मायरा एक कटोरे में पर्ची रखेगी जिसमें विद्या, कृष और दादू का नाम आएगा जो डांस मुकाबले को जज करेंगे। डांस फेस ऑफ शुरू होगा अभिरा अपने धाकड़ मूव्स से वो गीतांजली को हक्का बक्का कर देगी। इस दौरान अभिरा की नजर अरमान पर पड़ेगी जो स्विच के वहाँ खड़ा होगा जहां शॉर्ट सर्किट होने वाला है। बीच मुकाबले को छोड़कर अभिरा अरमान को करंट लगने से बचाएगी। कृष गीतांजली को लेकिन विद्या और दादू का वोट अभिरा को जाता है जो मुकाबला जीत गई है। मायरा अपनी माँ को बेस्ट डांसर कहेगी जिसे सुन अभिरा खुशी से झूम उठेगी तो दूसरी तरफ गीतांजली का मुंह बन जाएगा।
एपिसोड में आगे गीतांजली हरकतों से बाज नहीं आएगी मायरा को मैनिपुलेट करते हुए उसके मन में अभिरा को लेकर जहर घोलेगी। गीतांजली कहती है की अब हर चीज में अभिरा की माँ मायरा है। सिर्फ यही नहीं वो झूठ कहेगी की अभिरा ने मुझे चैलेंज दिया है की वो एक महीने में मायरा को उससे छिन कर माँ बन जाएगी। अभिरा गीतांजली और मायरा को अलग करना चाहती है।ये सब सुन मायरा कहेगी की कल अभिरा से कह देगी की वो डांस मुकाबले में हिस्सा सिर्फ गीतांजली के साथ ही लेगी। हालांकि दादू समझ जाएंगे की गीतांजली मायरा को इमोशनल ब्लैकमेल कर रही है। दादू चिल्लाकर गीतांजली से कहेगा की अभिरा मायरा की माँ है वो नहीं। वहीं अभिरा मायरा से अपने दिल का दर्द बयां करेगी की कैसे उसे डर लग रहा है कि कहीं उसकी बेटी दूर ना चले जाए। अभिरा और मायरा को एक साथ क्वालिटी टाइम्स स्पेन्ड करता देख अरमान उनकी बलाएं लेगा।
