टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: अभिरा की एक गलती से आगबबूला होगा अरमान, पोद्दार हाउस में मचेगा बवाल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 12 February, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन कई ट्विस्ट आ रहे हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा की एक गलती से अरमान का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। वहीं दूसरी ओर पोद्दार हाउस में जमकर बवाल होगा।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 12 February, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने सीरियल को दर्शकों से बखूबी बांधा हुआ है। बीते दिन समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया गया कि अभिरा के गैराज में अरमान की गाड़ी आती है। जिसे काकी बाद में डोली समझकर अपनी बेटी की शादी के लिए ले जाती हैं। वहीं अभिरा उन्हें मना भी नहीं कर पाती। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

एडमिशन की खुशी से झूम उठेगी मायरा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अरमान मायरा का एडमिशन कराकर अपने घर लौटेगा। जहां पहले ही मनीषा और काजल के बीच तू-तू मैं मैं हो रही होगी। लेकिन अरमान को देखकर दोनों शांत हो जाएंगे। बाद में अरमान कैमरा तैयार करेगा। वहीं जैसे ही मायरा उससे इसकी वजह पूछेगी तो अरमान उसे लेटर दिखाएगा। मायरा खुशी से झूम उठेगी कि उसका स्कूल में एडमिशन हो गया है। वो अपने सभी घरवालों से गले मिलेगी।

मां के नाम से भी चिढ़ेगी मायरा

अरमान मायरा को समझाएगा कि स्कूल में उससे हर कोई उसके व परिवार के बारे में पूछेगा। यहां तक कि मां के बारे में भी सवाल किया जाएगा। मां शब्द सुनते ही मायरा की घबराहट शुरू हो जाएगी। वो अरमान से कहेगी कि मैं हर किसी से कहूंगी कि मेरे पास मेरी बिल्ली है, जो मेरी मां भी है और पापा भी। मुझे इसके अलावा किसी को और कुछ भी नहीं बताना है।

अभिरा की गलती से सातवें आसमान पर होगा अरमान का पारा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि पीटर गाड़ी की डिलीवरी के लिए अरमान के घर जाएगा। लेकिन वो गाड़ी से सजावट नहीं हटाएगा, जिसे देख अरमान का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। वो फोन करके अभिरा को डांटने की कोशिश करेगा, लेकिन नेटवर्क के कारण अभिरा को उसकी आवाज नहीं आएगी। अरमान कहेगा कि मुझे भरोसा तोड़ने वाले लोग बिल्कुल पसंद नहीं हैं। खासकर वो जो अपनी जिम्मेदारी से पीछे भागें।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article