टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा का जीना दुश्वार करेगी विद्या, चलेगी ऐसी चाल; खतरे में पड़ेगी कावेरी की जान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Episode: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया ड्रामा होने वाला है. विद्या की वजह से एक बार फिर कावेरी पोद्दार की जान खतरे में पड़ जाएगी, लेकिन इसका दोष भी अभिरा के सिर पर आ जाएगा. ऐसे में अरमान का सारा गुस्सा फिर अभिरा पर निकल जाएगा,

Image

Twitter - Photo Credit

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 10 Marg 2026: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा और अरमान के बीच जमकर टशनबाजी हो रही है. बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि अभिरा अपनी दादी सा के लिए पोद्दार हाउस लौट आती है लेकिन अरमान उसे धक्केमाकर घर से बाहर निकाल देता है. विद्या भी अभिरा को बर्दाश्त नहीं कर पाती है लेकिन अभिरा करारा जवाब देती है. अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अभिरा दादी सा के साथ घर में एंट्री ले लेती है और पोद्दार हाउस में आते ही उसकी पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं. तभी अरमान के पास मायरा का फोन आता है और अभिरा अपना मुंह घूमा लेती है. एक पल के लिए अरमान को लगता है कि मायरा ने अभिरा को देख लिया लेकिन ऐसा नहीं होता.

अभिरा के सपोर्ट में खड़ा होगा माधव

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि मायरा को दादी सा की टेंशन होती है लेकिन अरमान उसे शांत करवा कर फोन काट देता है. इसके बाद विद्या अभिरा को खूब सुनाती है लेकिन माधव के सपोर्ट की वजह से सब शांत हो जाते हैं और अभिरा दादी सा का ध्यान रखने में बिजी हो जाती है, लेकिन अरमान हर चीज डबल चैक करता है. वह इस मौके पर अभिरा को ताने भी देता है. दूसरी तरफ संजय और मनोज, अभिरा के खिलाफ बातें करते हैं और माधव सबको जवाब देता है. इस बीच दिखाया जाएगा कि कृष मेहर से हाथ मिला लेगा. वह अभिरा और अरमान की सारी बातें मेहर तक पहुंचाएगा.

अभिरा के खिलाफ फिर शुरू होगी मनीषा की घटिया चालबाजी

सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि कावेरी पोद्दार के कमरे में विद्या आती है. यहां पर अभिरा भी होती है लेकिन तभी विद्या के पैर से कावेरी पोद्दार के ऑक्सीजन सिलेंडर का प्लक हट जाता है, लेकिन विद्या अपनी गलती किसी को नहीं बताती. वहीं, अभिरा को भर-भरकर सुनाता है. वह अभिरा को खींचकर बाहर लेकर जाता है और माधव के सामने दादी सा की हालत का खुलासा करता है. इस मौके पर माधव विद्या से सच पूछता है लेकिन विद्या कुछ नहीं बोलती. इस वजह से यहां पर काफी बहस होती है, लेकिन अरमान अभिरा को घर से बाहर नहीं निकाल पाता. आखिर में शो में दिखाया जाएगा कि मनीषा अपनी अलग टेंशन में होती है. मनीषा का बेटा आर्यन घर में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ आ रहा है. मनीषा को टेंशन है कि वह ऐसे माहौल में कैसे आ सकता है.

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article