टीवी मसाला

YRKKH Spoiler: हथकंडे अपनाकर भी विद्या को नहीं बचा पाएंगी दादीसा, अभिरा संग रिश्ते का गला घोंटेगा अरमान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 10 January, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा विद्या के खिलाफ पुख्ता सबूत पेश करती है। वहीं विद्या को सजा मिलते ही अरमान अभिरा को झिड़क देता है।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 10 जनवरी को आएगा महाट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 10 January, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो लगातार टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बना हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों लगातार ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिन्होंने दर्शकों को शो से बखूबी बांधा हुआ है। बीते दिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया गया कि अभीर के एक्सीडेंट केस की कोर्ट में सुनवाई शुरू होती है। लेकिन संजय वहां अभीर की गलत मेडिकल रिपोर्ट लेकर आ जाता है, जिसपर अरमान का गुस्सा फूट पड़ता है। हालांकि शो समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे दिखाया जाएगा कि अरमान संजय पर भड़कता है कि उसने गलत मेडिकल रिपोर्ट्स कोर्ट को क्यों दी। इस बात पर अभिरा भी पोद्दार खानदान को बातें सुनाने से पीछे नहीं हटती है। दूसरी ओर ये सब अभीर टीवी पर देख लेता है। वो नींद की दवाइयां खाकर खुदकुशी करने की कोशिश करता है। लेकिन तभी पूरा परिवार वहां पहुंच जाता है। अभिरा अभीर को समझाती है कि आपको मुझपर भरोसा है या नहीं? मैं आपको इंसाफ दिलाकर रहूंगी।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अगले दिन कोर्ट की सुनवाई फिर से शुरू होती है। अरमान कियारा को कठघरे में ले आता है और उससे पूछता है कि क्या अभीर को गुस्से की परेशानी है या नहीं। इसपर कियारा हां में जवाब देती है। वहीं दूसरी ओर अभीर का वकील कोर्ट में सीसीटीवी फुटेज पेश करता है, जिसमें विद्या अभीर को टक्कर मारती नजर आती है। लेकिन संजय कहता है कि ये फुटेज झूठी है। ऐसे में वकील विद्या को कठघरे में बुलाते हैं और उससे सच उगलवाने की कोशिश करते हैं। विद्या रोते-रोते बताती है कि उसने अभीर का एक्सीडेंट किया था और उसे वहां छोड़कर भाग गई।

अभिरा संग रिश्ता तोड़ेगा अरमान

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होता है। विद्या की बातें सुनकर कोर्ट में जज विद्या को 10 साल कैद की सजा सुनाती हैं। ये सब सुनकर विद्या बेहोश हो जाती है। वहीं जैसे ही अभिरा उसके पास जाती है, अरमान उसे दूर रहने के लिए कहता है। शो को लेकर खबर आ रही है कि इसमें शॉर्ट लीप आएगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article