टीवी मसाला

YRKKH Leap: विद्या के जेल जाते ही अभिरा के मुंह पर तलाक के कागज फेंकेगा अरमान, नई लड़की संग बसाएगा घर

YRKKH Leap: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स टीआरपी के खातिर कहानी में लीप लाने का मन बना रहे हैं। आगे चलकर कहानी में क्या कुछ नया देखने को मिलेगा जानिए इस रिपोर्ट में।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap: राजन शाही का मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। साल 2025 की शुरुआत में शो टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ पहुंचा है। टीआरपी को मद्दे नजर रखते हुए मेकर्स ने शो के लिए बड़ा फैसला लिया है। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट से खबर सामने आ रही है कि कहानी में जल्द लीप आने वाला है। इसका मतलब जल्द ही दर्शकों को मेकर्स नई कहानी से रूबरू कराने वाले हैं। हालांकि कहानी में आगे क्या होगा और अभिरा अरमान की लव स्टोरी किस मोड़ पर आकार खत्म होगी जानिए इस रिपोर्ट में।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अब जल्द ही लीप आने वाला है। लीप से पहले अभिरा विद्या को अभीर के एक्सीडेंट वाले केस में 10 साल जेल भेज देगी। सिर्फ यही नहीं दोनों का रिश्ता भी खत्म हो जाएगा। रिपोर्ट्स कि मानें तो शो में नई हसीना की एंट्री होगी जो लीप के बाद अरमान संग इश्क के पेंच लड़ाएगी। इसी के साथ रुही और रोहित का बच्चा दक्ष भी बड़ा हो जाएगा। अभिरा और अरमान एक दूसरे से तलाक लेकर अपनी-अपनी जिंदगी जियेंगे। बता दें अभी तक इन खबरों पर मेकर्स और स्टार कास्ट की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

आगे चलकर देखना दिलचस्प होगा की जनता इस कहानी को प्यार देगी या नफरत। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा और अरमान का मिलने देखने के लिए फैंस को और इंतजार करना पड़ेगा। शो में आज संजय कोर्ट में अभीर को मानसिक तौर पर कमजोर घोषित करेगा। माँ को जेल जाता देख अरमान अभिरा के मुंह पर तलाक के कागज फेंक मारेगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article