टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 10 February: अरमान के रास्ते में मुसीबत खड़ी करेगी मुक्ति, 8 साल बाद होगा अभिरा से सामना

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 10 February, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही दिलचस्प मोड़ आने वाला है। शो में दिखाया जाएगा कि मुक्ति की वजह से अरमान को परेशानी होगी। वहीं 8 साल बाद अभिरा और अरमान का आमना-सामना होगा।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 10 February, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे मोड़ आ रहे हैं, जिसने दर्शकों के उत्साह को भी काफी बढ़ा दिया है। बीते दिन शो में दिखाया गया कि अरमान, मायरा को खुद से दूर हॉस्टल भेजने का फैसला कर लेता है। दूसरी ओर अभिरा भी मुक्ति के दाखिले के लिए हाई इंटरेस्ट वाला लोन लेने के लिए तैयार हो जाती है। लेकिन सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले मोड़ यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

लोन के चक्कर में अभिरा पर गिरेगी कानूनी गाज

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अभिरा साहूकार से लोन के लिए पेपर्स पर साइन करती है। वो बगैर पढ़े ही न केवल साइन कर देती है, बल्कि अपनी सारी आईडी भी दे देती है। वहीं अभिरा को ये कदम उठाता देख मुक्ति अपनी मां की गैराज में मदद करने का फैसला करती है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि बगैर पढ़े ही पेपर साइन करने पर अभिरा को जल्द ही मुसीबत का सामना करना पड़ेगा।

अरमान के रास्ते में मुसीबत खड़ी करेगी मुक्ति

मुक्ति अभिरा की मदद करने के लिए रास्ते से गुजर रही कार को पंचर करने का फैसला करती है। लेकिन वहां आने वाली सबसे पहली कार अरमान की होती है, जिसके रास्ते में मुक्ति कीलें बिछा देती है। ऐसे में अरमान की कार वहां से गुजरते ही पंचर हो जाती है। अरमान मुक्ति के साथ मौजूद स्लोमो को पकड़ लेता है, लेकिन तभी मुक्ति अरमान की आंखों में धूल झोंककर अपने दोस्त को बचा लेती है। हालांकि अभिरा अपनी बेटी को उसके दोस्तों के साथ भागता देख समझ जाती है कि कोई गड़बड़ जरूर हुई है।

सालों बाद होगा अभिरा-अरमान का आमना-सामना

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं हुए हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभिरा और अरमान का सालों बाद आमना-सामना होगा। अरमान कार ठीक कराने के लिए मैकेनिक को बुलाता है और वो मैकेनिक कोई और नहीं अभिरा होती है। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों जल्द ही एक-दूजे के सामने आएंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article