टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 10 December: बहन का बच्चा चोरी कर भाग जाएगी अभिरा, अरमान की पत्नी को जेल पहुंचाएगी रुही

YRKKH Spoiler 10 December: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कल देखने को मिला था की अभीर सच बताते हुए रुही के गोद में दक्ष को रखता है। ऐसे में सच जानने के बाद अभिरा की मानसिक हालत पर असर पड़ता है और वो बेहोश हो जाती है।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 10 December

YRKKH Spoiler 10 December: समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के शुरुआत में देखने को मिलता है की हर कोई अरमान को पूरे किए का दोषी मानता है। गुस्से में आकार दादी सा अरमान को थप्पड़ जड़ देती है यह देख विद्या अपने बेटे को संभालती है। अकेले दम पर विद्या अपने बेटे अरमान का समर्थ करते हुए घरवालों को सुनाती है। इस बीच अरमान रोहित को मना करता है कि वो रुही को सच ना बताए की उसी ने बच्चा अभिरा को दिया था। हालांकि यह सब मनोज चाचा सुन लेते हैं लेकिन घरवालों को नहीं बताते।

सीरियल में आगे देखने को मिलता है कि अभीर फैसला करता है की वो इस पूरे मामले का सच जानकर रहेगा लेकिन उसका झुकाव अभिरा से ज्यादा रुही पर देखने को मिला। बेहोशी की हालत में भी अभिरा बार-बार बीएसपी का नाम पुकारती है और कमरे के बाहर खड़े अरमान को मनीष अंदर घुसने नहीं देगा। पोद्दार निवास में बीएसपी रुही की गोद में आकार चुप नहीं होता और रोता रहता है। हर कोई रुही को समझाता है कि वो अभिरा को बच्चा सौंप दे ताकि दक्ष चुप हो जाए। गुस्से में आकार रुही विद्या से वादा मांगती है kiअभिरा को वो कभी दक्ष के पास ना आने और ना ही छूने दे।

राजन शाही स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दादी सा रुही को इस वादे के कारण खरी खोटी सुनाती है। प्रीकैप में देखने को मिला की अभिरा बीएसपी को चुरा लेती है और भाग जाती है। ऐसे में अब रुही अपनी बहन को बच्चे के कारण जेल पहुंचाएगी। बता दें टीआरपी लिस्ट में सीरियल अनुपमा और उड़ने की आशा को टक्कर दे रहा है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article