टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 7 May: अरमान की तानाशाही से परेशान होगी रुही, आधी रात को हो जाएगी घर से फरार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 7 May: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज अरमान अभिरा से बिना पूछे पुकी का नाम चुन लेगा जिसे देख उसे बहुत बुरा लगेगा। वहीं दूसरी तरफ रुही अरमान से छुपकर आधी रात को ही गोएनका हाउस चली जाएगी।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 7 May

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 7 May: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत अरमान से होगी जो घरवालों को चीनी वाली मिठाई रुही को खिलाने से मना कर देगा। ये देख रुही चिढ़ जाएगी और घरवालों का भी मुंह बन जाएगा। अरमान का ओवर पोजेसीव व्यवहार देख रुही अपने गुस्से को कंट्रोल कर रही होगी। फंक्शन के दौरान कियारा के लहंगे का दुप्पटा अभीर की स्टिक से अटक जाएगा लेकिन वो किराया संग बातें कर रहा होगा। अरमान रुही से पूछेगा कि अभिरा कहाँ गई तो रुही झूठ कह देगी कि वो क्लाइंट के पास गई है। रुही ने ये इसलिए बोल क्यूंकी अगर अरमान को पता चलता कि अभिरा दवाइयाँ क्लिनिक पर भूल गई है तो दोनों के बीच लड़ाई हो जाएगी। सिर्फ फिर यही नहीं अरमान बिना अभिरा से पूछे पुकी के लिए नाम चुन लेगा।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में तमाशा आगे बढ़ता है अरमान की हरकत देख अभिरा को बहुत चोट पहुंचेगी। इस बीच अभिरा जैसे ही बताएगी कि रुही गोएनका हाउस जाना चाहती है लेकिन अरमान मना कर देगा। फंक्शन खत्म होने के बाद अरमान अभिरा से झूठ कहेगा कि पुकी के नाम चुनना बस एक गेम था। वहीं दूसरी तरफ चारु और अभीर घरवालों को मनाने के लिए एक कैफे में मीटिंग फिक्स करते हैं। हालांकि दोनों परिवारों के बीच लड़ाई हो जाएगी और गोएनका चारु को अपनी बहु बनाने से मना कर देंगे। आधी रात को रुही छुपके से दक्ष को लेकर गोएनका हाउस फरार हो जाएगी।

स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे दिखाया जाएगा कि जैसे ही रुही घर के पैर कदम रखने वाली होती है दक्ष रोने लग जाएगा और अरमान आवाज सुन लेगा। रुही अरमान से झूठ कहेगी कि वो दक्ष को घुमाने बाहर गार्डन में ले जा रही थी। अरमान द्वारा पकड़े जाने से रुही का प्लान फेल हो जाएगा। अगली सुबह रुही गोएनका हाउस चली जाएगी बिना बताए ऐसे में अरमान गुस्सा हो जाएगा। अरमान की दादागिरी को मुंहतोड़ जवाब देते हुए रुही जिद्दी बन जाएगी और घर वापिस ना जाने का फैसला कर लेगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article