टीवी मसाला

YRKKH छोड़ते ही शहजादा धामी को मिला नया शो! नीति टेलर नहीं इस हसीना संग दिखेगी रोमांटिक केमिस्ट्री

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 30, 2024, 10:07 AM IST

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शहजादा धामी लगातार चर्चा में है। शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने अनप्रोफेशनल बिहेवियर का आरोप लगाते हुए शहजादा को शो से बाहर कर दिया। शो में एक्टर अरमान का लीड रोल प्ले करते थे। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर जल्द कलर्स टीवी के नए शो पर नजर आएंगे।

Image

shehzaada and niti (credit Pic: Instagram)

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो कुछ समय से लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो में अरमान और रूही का किरदार निभाने वाले शहजादी धामी और प्रीतक्षा होनमुखे को बाहर कर दिया गया। मेकर्स ने शहजादा और प्रतीक्षा पर अनप्रोफेशन होने का आरोप लगाया था। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, शहजादा जल्द नए शो में नजर आने वाले हैं। एक्टर कलर्स टीवी के शो में नजर आ सकते हैं। हाल ही में शहजादा और नीति टेलर को साथ में स्पॉट किया गया था। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि शहजादा और नीति साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं। दोनों जल्द नए शो में नजर आ सकते हैं। लेकिन दोनों अपने दोस्त राजीव अदात्या के साथ डिनर के लिए गए थे। शहजादा नीति के साथ किसी शो में नजर नहीं आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर सुंबुल तौकीर खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। ये शो कलर्स पर ही आएगा।

सुंबुल संग नए शो में नजर आएंगे शहजादा

शो को गुल खान प्रोड्यूस करेंगे। शो का नाम लच्छो होगा। लेकिन अभी मेकर्स ने कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है। शहजादा ने किसी भी कंट्रोवर्सी पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। एक्टर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को प्राइवेट रखना चाहते हैं। एक्टर ने अपने नए शो पर कोई कमेंट नहीं किया है। वहीं, सुंबुल सोनी टीवी के शो काव्या में मिश्कत वर्मा के साथ नजर आ रही हैं। कुछ समय पहले काव्या के ऑफ एयर होने की रिपोर्ट सामने आई थी। सुंबुल ने इन खबरों को अफवाह बताया था। एक्ट्रेस ने कहा था इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है और लोगों को इस पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article