टीवी मसाला

YRKKH : लौट रहा है ''अभिरा' का भाई 'अभीर', अपनी बहन के साथ हो रहे अत्याचार का चुन-चुनकर लेगा बदला !

YRKKH New Entry : ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में नई एंट्री होने जा रही है, शो में अभीर नाम का किरदार जुड़ेगा जो पिछले सीजन में अभिमन्यु और अक्षरा का बेटा बना था। अभिरा का भाई अभीर शो में नए ट्विस्ट के साथ आ रहा है।

Image

YRKKH New Entry

YRKKH New Entry : टीवी का पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों टीआरपी में कमाल कर रहा है। शो का लेटेस्ट ट्रैक फैंस को खूब पसंद आ रहा है, आए दिन होने वाले ड्रामे के चलते दर्शक शो को पसंद भी कर रहे हैं। शो से जुड़ी नई खबर सामने आई है, बताया जा रहा है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है में नई एंट्री होने वाली है। ये नई एंट्री कोई और नहीं बल्कि अभिरा का भाई अभीर है। आइए आपको बताते हैं इससे जुड़ी सारी जानकारी

ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में नई एंट्री होने जा रही है, शो में अभीर नाम का किरदार जुड़ेगा जो पिछले सीजन में अभिमन्यु और अक्षरा का बेटा बना था। अभिरा का भाई अभीर शो में नए ट्विस्ट के साथ आ रहा है। अभीर का किरदार कोई और नहीं टीवी स्टार मोहित परमार (Mohit Parmar) कर रहे हैं। सेट से एक तस्वीर सामने आई है जिसमें रोहित पुरोहित और मोहित परमार हाथ पकड़े हुए खड़े हैं। दोनों को साथ में देखकर फैंस उत्साहित हो गए हैं, अभीर के आने से शो में जरूर नया ट्रैक शुरू होने वाला है। बता दें कि पिछले सीजन में अक्षरा और अभिमन्यु का बड़ा बेटा था अभीर जिसे अक्षु ने अभिनव के साथ पाला था। अब मेकर्स ने अभीर की एंट्री कराने का फैसला लिया है, वह अभिरा का बड़ा भाई है।

शो के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो अभिरा और रुही मां बनी हैं। अभिरा के बच्चे की मौत हो चुकी है लेकिन रोहित ने रुही का बच्चा अभिरा-अरमान को गोद दे दिया, ये बात घर में केवल अरमान और रोहित ही जानते हैं। रुही को लगता है उसके बच्चे की मौत हो गई है जिस वजह से वह अभिरा के बेटे को नफरत से देखती है। रुही और अभिरा के इस ड्रामे ने शो की टीआरपी को बढ़ाया हुआ है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article