टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: अभि-अक्षु को दूर करने के लिए आरोही ने रची साजिश, अभिनव को बनाया मोहरा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 17, 2023, 12:23 PM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Latest Spoiler Alert: टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु और अक्षरा की जिंदगी में उथल- पुथल चल रही है। अक्षरा नहीं चाहती हैं कि अभिमन्यु के सामने अबीर की सच्चाई आए। वो अबीर को लेकर यूएस जाने का प्लान करती हैं।

Image

yeh rishta kya kehlata hai (credit pic: instagram)

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Latest Spoiler Alert: स्टार प्लस के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में इमोशनल ट्रैक चल रहा है। अबीर की तबीयत को लेकर पूरा परिवार परेशान है। अबीर अपने रुटीन चेकअप के लिए बिरला अस्पताल हो जाता है। रुटीन चेकअप के दौरान मशीन में आग लग जाती है। हालांकि अभिमन्यु अबीर को बचा लेता है। अक्षरा अभिमन्यु का कॉलर पकड़ लेती और उसे खरी खोटी सुनाती है। अभिमन्यु अक्षरा को समझता है कि ये सब हादसा है।

अक्षरा अभिमन्यु से कहती हैं अगर वो तुम्हारा बेटा होता तो तुम्हें समझ आता। आरोही अभिनव से कहती हैं कि अबीर को इलाज के लिए यूएस ले जाओ और पूरा खर्चा बिरला परिवार उठाएगा। अक्षरा ये सभी बातें सुन लेती है। अक्षरा अभिमन्यु से कहती है कि वो कोई रिस्क नहीं लेना चाहती हैं और अपने बेटे को यूएस लेकर जाएगी। उसे अभिमन्यु और इस अस्पतला पर भरोसा नहीं है। अभिमन्यु अक्षरा को समझाता है कि अभी वो ट्रैवल करने की हालत में नहीं है। मैं उसका डॉक्टर हूं। मैं जानता हूं उसके के लिए क्या सही है। अक्षरा कुछ भी सुनने को राजी नहीं होती है।

अबीर को इलाज के लिए यूएस ले जाएगी अक्षरा

इधर अभिमन्यु को बार- बार एहसास होता है कि उसका अबीर से कोई खास रिश्ता है। वो अबीर को लेकर काफी परेशान रहती है। अभिमन्यु आखिरी बार अबीर से मिलने के लिए पहुंचता है। घर पर अक्षरा और अभिनव अबीर की सुरक्षा के लिए पूजा करते हैं। इस पूजा में पंडित जी सुरक्षा कवच देते हैं जो अबीर के माता- पिता को बांधना होता है। वो सुरक्षा कवच अभिनव की जगह अभिमन्यु बांध लेता है। ये सब देखकर अक्षरा डर जाती है। उसे लगता है कही अभिमन्यु के सामने अबीर की सच ना जाए। वो नहीं चाहती कि अभिमन्यु को पता चले कि अबीर का असली पिता कौन है?

आरोही भी इस सच को छिपाने के कोशिश करती हैं ताकि उसकी बेटी रुही का भाविष्य सुरक्षित रहे। आरोही कहती है कि मैं किसी भी हालत में अक्षरा और अभिमन्यु को करीब नहीं आने दूंगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article