Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों अभिरा और अरमान की शादी के बाद का तमाशा दिखाया जा रहा है। यह मिर्च मसाले वाली कहानी देख दर्शक काफी खुश हैं जिससे टीआरपी लिस्ट में शो तीसरे नंबर पर स्थान पाकर अनुपमा और झनक को टक्कर दे रहा है। इस बीच शो के मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है जो मनोरंजन गलियारे में लीक हो गई है। खबर है की कहानी में दर्शकों को जल्द ही लीप देखने को मिलेगा, हालांकि यह फैसला क्यूं लिया गया है जानिए इस रिपोर्ट में।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) सीरियल के मेकर्स ने यह फैसला लिया है की जल्द ही कहानी को नया मोड़ देने के लिए उसमें लीप लाया जाएगा। लीप के बाद अभिरा और अरमान के रिश्ते में खटास आ जाएगी और वहीं दूसरी तरफ रुही की किस्मत चमकेगी। अरमान अपने काम में मशरुफ़ हो जाएगी जिससे अभिरा गुस्सा हो जाएगी। पति अरमान के इस व्यवहार से अभिरा को चोट पहुंचेगी जिसे देख पोद्दार खानदान भी चिंता में डूब जाएगा। वहीं दूसरी तरफ रुही जल्द ही अपने और रोहित के बीच को जन्म देगी।
हालांकि इन लीप वाली खबरों पर सीरियल के मेकर्स और कलाकारों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। देखना दिलचस्प होगा की यह लीप सीरियल को टीआरपी लिस्ट में उपर पहुंचाएगी या जमीन पर पटक देगी। आज 30 सितंबर के एपिसोड में देखने को मिलेगा की विद्या कावेरी से नाराज है क्यूंकी उसने अभिरा को अपनी कंपनी में नौकरी दी है। ऐसे में अब पोद्दार कंपनी में संजय की जगह अभिरा काम संभालेगी।
