टीवी मसाला

YRKKH: गिरती TRP देख मेकर्स लाएंगे 7 साल का लीप, पलटेगी अभिरा की जिंदगी तो ये एक्ट्रेस बनेगी मायरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Heading For 7 Years Leap: टीवी के पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो को लेकर खबर आ रही है कि जल्द ही सीरियल में 7 साल का लीप आने वाला है, जिसके बाद कहानी पूरी तरह बदल जाएगी।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Heading For 7 Years Leap: टीवी के पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने फैंस को भी शो से बखूबी बांधा हुआ है। हालांकि बीते कुछ वक्त से 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीआरपी काफी गिर गई है। शो की हालत ऐसी हो गई है कि ये टॉप 5 से भी बाहर हो चुका है। ऐसे में अब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को लेकर मेकर्स ने बड़ा फैसला किया है। बताया जा रहा है कि सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में जल्द ही लीप आने वाला है, जिसके बाद शो की कहानी पूरी तरह से बदल जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में जल्द ही सात साल का लीप आने वाला है। इस लीप के बाद शो की कहानी पूरी तरह से आने वाली पीढ़ी के इर्द-गिर्द घूमेगी। बताया जा रहा है कि कहानी का मुख्य पात्र मायरा बन जाएगी। वहीं दूसरी ओर अभिरा की जिंदगी में भी बज़ा बदलाव आएगा। खबरों की मानें तो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा को दोबारा प्रेग्नेंट दिखाया जाएगा। अभिरा की जिंदगी में ये मोड़ भावनात्मक उतार-चढ़ाव से भरपूर होगा। शो में दोनों का रिश्ता मजबूत तो होगा, लेकिन इन्हें कई टेस्ट से भी गुजरना पड़ेगा।

ये एक्ट्रेस बनेगी अरमान और अभिरा की बेटी मायरा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अभी तक मायरा का रोल उर्वा रुमानी अदा कर रही थीं। लेकिन अब शो में एक्ट्रेस सारा किल्लेदार की एंट्री होने वाली है, जो अरमान और अभिरा की बेटी मायरा का किरदार अदा कर सकती हैं। बता दें कि सारा किल्लेदार पहले 'प्यार का पहला नाम: राधा मोहन' में भी नजर आ चुकी हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि सीरियल में आने वाला लीप इसकी टीआरपी बढ़ाने में मदद करेगा या नहीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article