टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में लीप के बाद हुई रुही की वापसी, जल्द सामने आएगा पूरा गोएनका परिवार?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 7 साल का लीप आया जिसके चलते कई कलाकार कहानी से गायब हो गए। अब हाल ही में सीरियल के सेट से तस्वीरें लीक हुई हैं जिसमें गोएनका हाउस की वापसी का हिंट दर्शकों को मिला।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS (1)

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों ट्विस्ट और टर्न्स की बारिश हो रही है। कहानी में 7 साल का लीप लाकर बंपर टीआरपी बटोरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। जैसा की सभी को मालूम है कि लीप के बाद कहानी पूरे तरीके से बदल गई थी जिसके चलते कई कलाकार अभी तक नजर नहीं आए। कहानी रुही का किरदार निभा रहीं गर्विता साधवानी ने तो सीरियल से कुछ समय के लिए दूरी बना ली थी। अब जो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट से तस्वीर सामने आई उसमें जल्द ही गोएनका परिवार की एंट्री होने वाली है।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के सेट से तस्वीरें सामने आई जिसमें गर्विता साधवानी नजर आ रही हैं। सिर्फ यही नहीं गर्विता कावेरी, विद्या और अभिरा संग नजर आई। तस्वीर को देख यही लग रहा है कि सेट पर लौटकर गर्विता साधवानी (Garvita Sadhwani) काफी खुश नजर आ रही हैं। फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि रुही के साथ-साथ शो में गोएनका परिवार भी जल्द नजर आएगा। बता दें 7 साल लीप के बाद रुही दक्ष और पूरा गोएनका परिवार जापान शिफ्ट हो गया था।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें लीक होते ही फैंस मानों खुशी से झूम उठे हैं। फैंस मनीष, रुही, अभीर और चारु को दोबारा देखने के लिए उत्साहित हैं। कहानी कि बात करें तो आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कावेरी के आगे मायरा का सच सामने आ जाएगा। उसे पता चल जाएगा कि मायरा ही अभिरा की बेटी पुकी है। अरमान को बेटी के साथ देख कावेरी इमोशनल हो जाएगी लेकिन उसे जाने से नहीं रोक पाई। कावेरी फैसला लेगी कि वो अरमान को अभिरा की जिंदगी में दोबारा लौटने नहीं देगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article