Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Fame Lata Saberwal And Sanjeev Seth Separated: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस लता सबरवाल ने अपनी एक्टिंग से छोटे पर्दे के साथ-साथ बॉलीवुड में भी जबरदस्त पहचान बनाई है। लता सबरवाल एक्टिंग से दूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आ रही हैं। लेकिन हाल ही में लता सबरवाल की एक पोस्ट ने उनके फैंस को चौंकाकर रख दिया है। लता सबरवाल (Lata Saberwal) ने पोस्ट शेयर कर बताया कि वह अपने पति संजीव सेठ से शादी के 15 साल बाद अलग हो रही हैं। लता सबरवाल की ये पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई। वहीं उनके फैंस को भी इस बात से तगड़ा झटका लगा है।
लता सबरवाल (Lata Saberwal) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने संजीव सेठ से राहें अलग करने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "बहुत लंबी चुप्पी के बाद, मैं लता सबरवाल इस बात की घोषणा करती हूं कि मैं अपने पति संजीव सेठ से अलग हो गई हूं। मैं उनकी आभारी हूं कि उन्होंने मुझे इतना प्यारा बेटा दिया। मैं भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देती हूं। मैं अनुरोध करती हूं सबसे कि मेरे और मेरे परिवार की शांति का सम्मान करें इस सिलसिले में मुझसे कोई सवाल न करें।"

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की लता सबरवाल की पोस्ट
लता सबरवाल (Lata Saberwal) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरे और मेरे परिवार की शांति का सम्मान करें। धन्यवाद, आभार।" उनकी इस पोस्ट ने लोगों को हैरान करके रख दिया है। एक यूजर ने लिखा, "जैसे ही लगता है कि ये जोड़ी बेस्ट है, वैसे ही उनके तलाक की खबर आ जाती है। आप दोनों की जोड़ी मेरी पसंदीदा थी।" दूसरे यूजर ने लिखा, "मुझे पहले ही महसूस हो रहा था।" तीसरे यूजर ने लिखा, "क्या? ये लोग साथ में कितने अच्छे लगते थे। मैं इनका इंस्टा देखती थी, फैमिली व्लॉग देखती थी। क्या हो रहा है आज कल, बहुत सारे ब्रेकअप।"
