Kanchi Singh On Marriage:टीवी एक्ट्रेस कांची सिंह फैंस की फेवरेट हैं। कांची बचपन से ही एक्टिंग कर रही हैं, लेकिन फैंस उन्हें सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से जानते हैं। इस शो में कांची ने सेकंड लीड एक्ट्रेस का रोल निभाया था और फिर धीरे धीरे वह शो से गायब हो गईं। कांची अपनी पर्सनल लाइफ पर कम ही बात करती हैं। उनके रिलेशनशिप भी सिर्फ रूमर्स में सामने आए हैं और 30 साल की कांची सिंह (Kanchi Singh) अभी शादी का भी नहीं सोच रही हैं। इतना ही नहीं, कांची ने फैसला लिया है कि वह फिलहाल शादी नहीं करेंगी और इसकी वजह सोसायटी में चल रही मर्डर और तलाक की खबरें हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Mahhi Vij के साथ कैसा था Jay Bhanushali के परिवार का बर्ताव? तलाक के बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासा)
शादी के खिलाफ हुईं कांची सिंह
हाल ही में कांची सिंह एक पॉडकास्ट का हिस्सा बनीं। यहां पर एक्ट्रेस ने शादी और इससे जुड़े चल विवाद पर खुलकर बात की। कांची ने कहा कि वह शादी पर भरोसा ही नहीं करती हैं। इन दिनों वह सिर्फ शादी से जुड़ी न्यूज देखकर हैरान हैं। आजकल रिश्ते टिक नहीं रहे हैं और लोग मर रहे हैं। मैं तो शादी ही नहीं करने वाली हूं। शादी क्या... अभी तो मैं किसी रिलेशनशिप के बारे में भी नहीं सोच रही हूं। ऐसा नहीं है कि मैं कभी शादी ही नहीं करूंगी, लेकिन अभी तो बिल्किल भी नहीं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आधी रात को रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग सैर-सपाटे पर निकलीं Pranali Rathod, फोटो ने फैंस को किया हैरान)
kanchi singh (photo credit- instagram)
