टीवी मसाला

आधी रात को रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग सैर-सपाटे पर निकलीं Pranali Rathod, फोटो ने फैंस को किया हैरान

Pranali Rathod Photo With Aashay Mishra: एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ और एक्टर आशय मिश्रा की एक फोटो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। इस फोटो ने फैंस को खुश कर दिया है और कपल के डेटिंग रूमर्स को बढ़ा दिया।

Image

pranali rathod aashay mishra (photo credit- instagram)

Pranali Rathod Photo With Aashay Mishra: टीवी एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती हैं। प्रणाली को टीवी की अक्षरा के किरदार में फैंस जानते हैं। वह सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर घर में पॉपुलर हुईं, लेकिन इन दिनों प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) अपनी सीक्रेट डेटिंग की वजह से फैंस के बीच लाइमलाइट बटोर रही हैं। दावा किया जा रहा है कि प्रणाली अपने को-एक्टर आशय मिश्रा (Aashay Mishra) को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है और अब प्रणाली की एक नई फोटो ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। इस फोटो में प्रणाली और आशय आधी रात को साथ में मस्ती कर रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'मुझे सजा दिलाने से अच्छा...'- खान सर के सपोर्ट में आईं Shilpa Shinde, लगे हाथ Hina Khan को भी लगाई लताड़)

प्रणाली राठौड़ की आशय मिश्रा संग मस्ती

प्रणाली राठौड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जो आशय मिश्रा के साथ है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रणाली सेल्फी ले रही हैं और उनके साथ खड़े आशय मिश्रा अपनी क्यूट स्माइल के साथ पोज दे रही हैं। प्रणाली राठौड़ के चेहरे पर भी एटीट्यूड नहीं बल्कि क्यूटनेस हैं, जिसमें वह काफी प्यारी लग रही हैं। ये फोटो रात की है लेकिन तस्वीर में दोनों काफी फ्रेश लग रहे हैं। दोनों को यूं साथ देखकर फैंस भी काफी फ्रेश हो गए हैं। फैंस ने इस फोटो पर प्यार भरे मैसेज भी किए हैं। एक फैंस ने कमेंट में लिखा, 'दोनों साथ में अच्छे लगते हैं।' दूसरे ने लिखा, 'दोनों की जोड़ी शानदार है।' हालांकि, एक यूजर ने ये भी लिखा, 'हर्षद कहां है? पता नहीं क्या क्या देखना पड़ रहा है।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जबरदस्त लड़ाई के बाद दोस्त बनीं Tejasswi Prakash और Surbhi Chandna, पैपराजी के सामने दिखाई बॉन्डिंग)

    दुर्गा में साथ आए थे नजर

    बता दें कि प्रणाली राठौड़ और आशय मिश्रा सीरियल दुर्गा में साथ नजर आए थे। ये शो ज्यादा नहीं चला, लेकिन दोनों की जोड़ी चल गई। फैंस को प्रणाली और आशय की जोड़ी ऑनस्क्रीन काफी पसंद आई और ऑफस्क्रीन दोनों अक्सर साथ नजर आ जाते हैं। प्रणाली और आशय मिश्रा ने कभी अपने डेटिंग रूमर्स पर रिएक्ट नहीं किया है। दोनों ने बस एक दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताया है। हालांकि, प्रणाली राठौड़ का नाम एक समय पर हर्षद चोपड़ा के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों को साथ में ये रिश्ता क्या कहलाता है में देखा गया था।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article