टीवी मसाला

Mahhi Vij के साथ कैसा था Jay Bhanushali के परिवार का बर्ताव? तलाक के बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Mahhi Vij On Jay Bhanushali Family: माही विज ने हाल ही में दहेज पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। माही विज ने जय भानुशाली के परिवार की बात की है और बताया कि उन्होंने बस एक चीज मांगी थी।

Image

mahhi vij jay bhanushali (photo credit- instagram)

Mahhi Vij On Jay Bhanushali Family: टीवी के स्टार कपल माही विज और जय भानुशाली अलग हो चुके हैं। दोनों ने शादी के 14 साल बाद तलाक लेने का फैसला लिया, लेकिन माही और जय के बीच रिश्ते काफी अच्छे हैं। दोनों अपने बेटी तारा के लिए दोस्ती का रिश्ता निभा रहे हैं। माही विज (Mahhi Vij) आज भी जय भानुशाली (Jai Bhanushali) को अपने परिवार का हिस्सा मानती हैं और अब एक्ट्रेस ने जय भानुशाली के परिवार की बात की है और बताया कि शादी से पहले जय के परिवार ने उनसे सिर्फ एक चीज की डिमांड की थी। आइए आपको बताते हैं कि वो क्या है? (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आधी रात को रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग सैर-सपाटे पर निकलीं Pranali Rathod, फोटो ने फैंस को किया हैरान)

राजीव खंडेलकर ने उठाया दहेज का मुद्दा

माही विज हाल ही में राजीव खंडेलवाल के शो तुम हो ना घर की सुपरस्टार में नजर आईं। माही विज के पिता भी इस शो में शामिल हुए। इस मौके पर राजीव खंडेलकर में दहेज का मुद्दा उठाया और एक न्यूज रिपोर्ट पढ़ी। इस दौरान राजीव ने कहा कि जब ये खबर पढ़ते हैं तो इतना अफसोस होता है, इतनी शर्म आती है कि हम से क्या कुछ लोग इसमें शामिल हैं, और मैं इस बात को उठाना चाहता था कि यहां पर पिता है। मुझे तो खुद पर भी शर्म आती है कि मैं इस समाज से हूं जहां पर इस तरह की चीज आज भी जिंदा है, तो मैं आपके विचार जानना चाहूंगा के दहेज जो प्रथा है मुझे तो लगता था खत्म हो चुकी है, मतलब ये तो बहुत पहले की बात है।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'मुझे सजा दिलाने से अच्छा...'- खान सर के सपोर्ट में आईं Shilpa Shinde, लगे हाथ Hina Khan को भी लगाई लताड़)

    माही विज के पिता ने रखी अपनी राय

    राजीव के सवाल का जवाब देते हुए माही के पिता विनोद ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि दहेज की प्रथा कैसे शुरू हुई। पुराने समय में लोग आर्थिक रूप से सुरक्षित नहीं थे, इसलिए सुरक्षा के तौर पर दहेज दिया जाता था। लेकिन आज हालात बदल गए हैं और अगर हमारे समाज में यह प्रथा अब भी मौजूद है, तो यह हमारे समाज के लिए शर्म की बात है।'

    माही विज ने बताया जय भानुशाली के परिवार का रिएक्शन

    इस पर माही विज ने जय भानुशाली के परिवार के साथ रहकर हुए अनुभव को शेयर किया। उन्होंने बताया कि वह एक ऐसे परिवार का हिस्सा बनने के लिए खुद को लकी मानती हैं, जिसने कभी कोई डिमांड नहीं की। माही ने कहा, 'मैं अपने आप को लकी मानूंगी कि जब मैंने जय की मम्मी और सब से पूछा था कि क्या चाहिए, तो उनको बस यहीं था कि तू कपड़े भी नहीं लाएगी तो भी चलेगा, तू बस आ जा। मुझे लगता है कि यह सच में ऐसा था, आप जानते हैं..."
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article