टीवी मसाला

YRKKH 7 September Spoiler: गुरूर चूर होते ही अभिरा को नथ पहनाएंगी दादीसा, रूही के सीने पर लोटेंगे सांप

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 September Spoiler: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा नथ की रस्म का इंतजाम कर लेगी। वहीं फंक्शन में मनीष के आने पर रूही बुरी तरह जलभुन जाएगी।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आएगा महाट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 September Spoiler: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने बीते कई सालों से टीवी की दुनिया में कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं जो इसकी टीआरपी को सातवें आसमान पर पहुंचाने के लिए काफी हैं। बीते दिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया गया कि अभिरा को नथ की रस्म के लिए रास्ता मिल जाता है और वो पूरी तैयारी कर लेती है। लेकिन समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर "ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले ट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते।

नथ की रस्म का इंतजाम करेगी अभिरा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अभिरा के पास पैसों का इंतजाम हो जाएगा। दादीसा ये देखकर हैरान होंगी। इसपर अभिरा बताएगी कि उसकी मां ने जो पैसे उसके लिए निवेश किये थे, उसी का रिटर्न उसे मिला है। ये बात सुनकर जहां बाकी परिवार खुश होता है तो वहीं दादीसा का बुरी तरह मुंह बन जाता है।

गुरूर को ताक पर रख अभिरा को नथ पहनाएंगी दादीसा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में देखने को मिलेगा कि अभिरा नथ की रस्म का आयोजन बड़े पैमाने पर करती है। जहां विद्या नथ की पूजा करती है तो वहीं अभिरा मांग करती है कि उसे नथ उसकी दादीसास पहनाएं। अभिरा की डिमांड पर कावेरी उसे नथ पहनाती हैं। अभिरा फंक्शन में अपने मां-बाप की तस्वीर भी लाती है, लेकिन रूही उसे देख नहीं पाती।

मनीष को शादी में आने से रोकेगी अभिरा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में एंटरटेनमेंट यहीं पर खत्म नहीं होता है। शो में दिखाया जाएगा कि मनीष को अभिरा की शादी के फंक्शन में देख रूही भड़क जाएगी। वो कहेगी कि आप सिर्फ मेरे परनानू हैं और आपको यहां आने की जरूरत नहीं है। वहीं दूसरी ओर मनीष पूजा में लगी अक्षरा और अभिनव की तस्वीर देख लेगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article