टीवी मसाला

YRKKH Spoiler: रूही का भंडा फोड़ परिवार के सामने तमाचा जड़ेगी अभिरा, शादी से पहले शर्तों का पिटारा खोलेंगी दादीसा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 31 August, 2024: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान और अभिरा की शादी होने वाली है। लेकिन उससे पहले लगातार शो में धमाके हो रहे हैं। आज भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में देखने को मिलेगा कि अभिरा रूही को तमाचा मारेगी।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में होगा जोरदार धमाका

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 31 August, 2024: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों में साल 2009 से कब्जा जमाया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की चौथी पीढ़ी चल रही है और इसमें अभिरा और अरमान का साथ लोगों को खूब पसंद आ रहा है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही अभिरा और अरमान की शादी होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही शो में कुछ आतिशबाजी भी होंगी जो इसकी टीआरपी को दोगुना करने का काम करेंगी। बीते दिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया गया कि अरमान और अभिरा जन्माष्टमी पर एक बच्ची को घर ले आते हैं और उनका खूब ख्याल रखते हैं। लेकिन शो में आने वाले ट्विस्ट यहीं नहीं खत्म होते।

रूही को जोरदार तमाचा मारेगी अभिरा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि रूही शादी के कार्ड पर अभिरा के मम्मी-पापा की जगह लेट मिस्टर एंड मिसेज शर्मा लिखवाएगी, जिससे खूब तमाशा होगा। रूही अपनी गलती प्रिंटर पर डालने की कोशिश करेगी, लेकिन अभिरा प्रिंटर को खोन करके उसका भंडा वहीं फोड़ देगी। दादीसा के डांटने पर रूही कहेगी कि जो लोग गुजर जाते हैं उनसे क्या फर्क पड़ता है। वैसे भी गुजरे हुए लोगों का नाम जानने में किसे दिलचस्पी है। इसपर अभिरा, रूही को जोरदार तमाचा मारती है। वो अपने मां-बाप की बेज्जती के लिए तो रूही को फटकारती ही है, साथ ही कहती है कि मेरे और अरमान की शादी से तुम्हारे दिल पर तो सांप लोटेंगे ही।

दादीसा खोलेंगी अभिरा के सामने शर्तों का पिटारा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में देखने को मिलेगा कि परी अरमान की शर्ट पर हाथों का छाप छोड़ती है। इससे दादीसा कहती हैं कि शादी के बाद इस लड़की की गोद जल्द भर जाएगी। लेकिन अभिरा अरमान से शादी के बाद दो साल का वक्त मांगती है। वहीं दादीसा फेरों से पहले शर्त लेकर आती हैं, जिसमें लिखा होता है कि अभिरा काम नहीं करेगी और कुछ ही महीनों बाद उसे खुशखबरी सुनानी होगी। इसपर अभिरा भी दादीसा को करारा जवाब देती है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article