YRKKH Spoiler: टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हर दिन कुछ न कुछ नया हो रहा है। इस शो में अब मेकर्स अभिरा और अरमान की लव स्टोरी पर ध्यान दे रहे है। हालिया एपिसोड में अरमान और अभिरा ने बोल्डनेस के साथ तड़का लगाया था कि लोग देखते रह गए थे। अभिरा-अरमान ने जमकर रोमांस किया है। जन्माष्टमी के मौके पर जहां सभी लोग पूजा की तैयारियां कर रहे थे वहीं अरमान, अभिरा की आंखों में डूब गया था। अब अपकमिंप एपिसोड में अभिरा फिर से दादीसा के गुस्सा का शिकार होने वाली है।
दादीसा ने लगाई डांट
टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दादीसा, अभिरा को बड़ी जिम्मेदारी देती है। दादीसा कहती है कि इस बार में जन्माष्टमी पूजा की तैयारी अभिरा करेगी। सबसे पहले अभिरा आल्ता वाली रश्म करती है। इसके बाद जब अभिरा, प्रसाद लेने जाती है तो कांड हो जाता है। वो देखती है कि किसी ने प्रसाद झूठा कर दिया है। इस चीज से अभिरा को जोर का झटका लगता है। इसके अलावा कान्हा जी के कपड़े भी गंदे हो जाते है। ये सब देख दादी सा का पारा हाई हो जाता है और वो अभिरा पर बरस पड़ती है। हालांकि रूही किसी तरह मामले को संभाल लेती है। बाद में जब सभी लोग पूजा करने जाते है तो वहां भगवान कृष्ण की जगह एक बच्चे रहता है। सभी घरवाले कान्हा जी के साथ-साथ उस बच्चे की भी पूजा करते हैं।
दादीसा देंगी अरमान और अभिरा को जिम्मेदारी
बाद में सभी लोग उस बच्चे से सवाल जवाब करते है। फिर दादीसा अरमान और अभिरा को उस बच्चे की जिम्मेदारी दे देते है। दादी सा देखना चाहती है दोनों बच्चे को कैसा संभालते है। बता दें कि पूरी रात बच्चे के कारण अरमान और अभिरा सो नहीं पाते है।
