Yeh Rishta kya kehlata hai 28 june Episode spoiler alert: प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) अपनी मजेदार कहानी की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है। टीआरपी में शो छप्परफाड़ परफॉर्म कर रही है। शो को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स कहानी में हर रोज नए मोड़ लेकर आ रहे हैं। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि मंजरी अभिमन्यु को केस लड़ने के लिए उस पर दवाब बनाती है। वहीं दूसरी तरफ अबीर को अभिनव को खोने का डर सताने लगता है।
अक्षरा-अभिमन्यु जाएंगे कोर्ट
सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाएगा की अबीर अभिनव से वादा मांगेगा की वो उसे छोड़ कर कभी नहीं जाएगा। लेकिन इसी दौरान अभिनव को मंजरी की कही बातें सुनाई देने लगेगी। वहीं दूसरी तरफ अभिमन्यु अक्षरा से कहेगा कि मंजरी का फैसला बिलकुल सही है, कानून सही फैसल सुनाएगा। इस बात को सुन अक्षरा कहेगी कि कोर्ट जाना जरुरी भी है। कब तक मैं अभिनव इस डर में रहेंगे की कोई हमसे हमारे अबीर को छीन लेगा।
मंजरी मांगेगी अभिनव से माफी
प्रणाली राठौड़ स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि मंजरी अभिमन्यु से अपनी किए को लेकर माफी मांगेगी। इस बात को सुन अभिमन्यु कहता है की आप माफी तो मांग रही हैं, लेकिन अंदर ही अंदर आप चाहती है कि अक्षरा और अभिमन्यु के हो जाएं। अबीर मुझ से कभी भी प्यार करना नहीं छोड़ेगा। लेकिन आज मेरा सारा डर खत्म हो गया। जब सब आगे बढ़ सकते हैं तो आप भी बढ़ें। मंजरी जाते-जाते आशीर्वाद देते हुए कहती है की आपकी और अक्षरा की जोड़ी सलामत रहे, लेकिन अबीर मेरे अभिमन्यु का है।
