टीवी मसाला

YRKKH 28 August Spoiler: अक्षरा का गीत गाकर मनीष के पैरों तले जमीन खिसका देगी अभिरा, रुही के दिल पर लोटेंगे सांप

YRKKH 28 August Spoiler: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में 27 अगस्त के एपिसोड में एक ऐसे राज से पर्दा उठने वाला है जिसके लिए सभी काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। आज अभिरा का सच मनीष के आगे आ जाएगा जिसे सुन सभी के होश उड़ने वाले हैं।

Image

YRKKH 28 August Spoiler

YRKKH 28 August Spoiler: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में ट्विस्ट और टर्न्स खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इन दिनों अभिरा और अरमान की शादी वाले ट्रैक से दर्शक काफी खुश है। टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते शो चौथे नंबर स्थान पाकर टॉप 5 में बना हुआ है। जैसे कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि अभिरा दादी सा से कहती है की वह अपने माँ-बाप की तरफ से शादी का फंक्शन करना चाहती हैं। इसे सुन दादीसा काफी इमोशनल हो कर अभिरा को इसकी इजाजत दे देती हैं। आज सीरियल में क्या होगा और कहानी में क्या बड़ा मोड़ आएगा जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के शुरुआत में देखने को मिलता है की शादी के लिए अभिरा लोन लेगी और गैरेन्टी के नाम पर कावेरी पोद्दार का नाम लिखेगी। वहीं दूसरी तरह घर में रुही अरमान की बाहों में बेहोश हो जाती है और तभी वहाँ अभिरा आ जाती है। अगले दिन सुबह जन्माष्टमी ई पूजा होती है जिसमें अभिरा अक्षरा का भजन गाती है जहां एक तरह दादी सा के साथ-साथ पूरा पोद्दार खानदान खुश हो जाता है। रुही और मनीष यह गाना सुन चौंक जाते है और अक्षरा की याद आने लगती है।

आगे देखने को मिलेगा कि मनीष अभिरा से पूछता है की यह गाना उसने कहाँ से सीखा लेकिन वह कहती हैं की मंदिर से। मनीष उसके तारीफ़ों के पुल बांधता है जिससे रुही जल-भून कर रख हो जाती है। प्रीकैप में रुही अभिरा से भजन के बारे में पूछती है वहीं दूसरी तरह अरमान पालने को सजाते हुए बच्चों के बारे में सोचता है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article