Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 27 August Spoiler: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने छोटे पर्दे पर बीते कई सालों से कब्जा जमाया हुआ है। आए दिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में धमाके पर धमाके हो रहे हैं। जल्द ही अभिरा और अरमान की शो में शादी होने वाली है, लेकिन उससे पहले 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कई ट्विस्ट आने वाले हैं। बीते दिन भी "ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया गया कि अभिरा रूही को लाइन पर लाती है और जेठानी की इज्जत करना सिखाती है। लेकिन रूही अभिरा को परिवार और खर्च को लेकर ताना मारती है। हालांकि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में महाधमाके यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।
'ये रिश्ता क्या कहालाता है' में दिखाया जाएगा कि अभिरा दादीसा के सामने मांग करेगी कि उसकी शादी सादगी से की जाए और इसमें फिजूल के खर्च न हों। अभिरा दादीसा से कहती है कि मेरी शादी मेरे लिए खास दिन होगा, लेकिन मैं हजारों लोगों की भीड़ में आप लोगों को ढूंढती रह जाऊंगी। अभिरा की बातें सुनकर दादीसा की आंखें नम हो जाती हैं और वो वहां से जाने लगती हैं। लेकिन अभिरा दादीसा के गले लग जाती है और कहती है कि आप भले ही मुझे डांट लीजिए, लेकिन ऐसे यहां से मत जाइए। इसपर कावेरी अभिरा को समझाएगी कि हम तुम्हारी बात समझते हैं, लेकिन अरमान इस घर का बड़ा बेटा है और हमारे भी कुछ अरमान हैं।
लोन के बोझ के साथ अपनी और अरमान की जिंदगी शुरू करेगी
अभिरा कावेरी के सामने मांग करेगी कि वो अक्षरा और अभिनव की तरफ से खुद से एक फंक्शन का आयोजन करना चाहती है। इसका आयोजन वह लोन लेकर करेगी। जहां विद्या मामले पर सवाल खड़ा करती है तो वहीं कावेरी इस चीज के लिए राजी हो जाती है।
अभिरा की आरती सुन कांप जाएगी रूही
"ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि जन्माष्टमी के मौके पर अभिरा अक्षरा की आरती "ओ कान्हा' गाती है, जिसे सुनकर रूही की रूह कांप जाती है। वहीं दूसरी ओर मनीष और स्वर्णा आरती को सुनकर खुश होते हैं और अभिरा से जानने की कोशिश करते हैं कि उसने ये आरती कहां से सीखी।
