Yeh Rishta kya kehlata hai 21 june Episode spoiler alert: प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) अपनी मजेदार कहानी की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है। टीआरपी में शो छप्परफाड़ परफॉर्म कर रही है। शो को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स कहानी में हर रोज नए मोड़ लेकर आ रहे हैं। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि मंजरी अभिनव से अभिमन्यु और अक्षरा को एक करने के लिए भीख मांगती है। इसी के साथ आरोही अभिनव और मंजरी की बातें सुन लेती है, जिससे उसका दिल टूट जाता है।
अभिनव को सताएगा डर
सीरियल की शुरुआत कायरव और मुस्कान के संगीत से होती है। जहां दुल्हे और दुल्हन वालों को बीच डांस मुकाबला होता है। इसी के साथ अभिमन्यु और अक्षरा भी साथ डांस करते हैं। इसे देख जहां एक तरफ मंजरी काफी खुश होती है, वहीं दूसरी तरफ अभिनव परेशान हो जाता है। अभिनव को फंक्शन से परेशान हो कर जाता देख अक्षरा उसके पीछे-पीछे चली जाती है। अक्षरा से अभिनव कहता है कि मुझे डर लग रहा है कि कोई मेरी खुशियां छीन कर ले जाएगा। इस बात के जवाब में अक्षरा कहती है कि हम दोनों मिलकर संभाल लेंगे।
'ये रिश्ता है क्या कहलाता है' में आएगा बड़ा ट्विस्ट
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही अक्षरा की जिंदगी में भूचाल आने वाला है। शो के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है की अक्षरा अबीर को कहीं जाने से पहले समझा रही होती है। दरअसल अभिमन्यु अबीर को अक्षरा से छीन कर बिरला हाउस हमेशा-हमेशा के लिए लेकर जा रहा होता है। इसे देख अभिनव कहता है कि आज कानून के सामने मां की ममता हार गई। अबीर को जाता देख अक्षरा बहुत रोती है। मानना है की जल्द ही अबीर की कस्टडी की कहानी शुरू होगी।
