टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 2 January: जिंदगी और मौत की जंग लड़ेगा अभीर, विद्या की जिंदगी में तांडव मचाएगी अभिरा

Yeh Rishta Kya Kehlata hai 2 January, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अस्पताल में अभीर जिंदगी और मौत की जंग लड़ेगा। वहीं विद्या का सच सामने आते ही अभिरा उसकी जिंदगी में तांडव मचाएगी।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 2 जनवरी को आएगा महाट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata hai 2 January, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। शो इन दिनों टीआरपी की रेस में भी सबसे आगे चल रहा है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान और अभिरा के बीच दूरियां मिटने ही वाली थीं कि उनके बीच एक और बवाल मच गया है। शो में बीते दिन दिखाया गया कि विद्या से अभीर का एक्सीडेंट हो जाता है। उसे जैसे ही पता चलता है कि वो अभीर है, वो घबराहट में उसे रास्ते में ही तड़पने के लिए छोड़कर चली आती है। वहीं अभीर हिम्मत बांधकर स्टेज तक पहुंचने की कोशिश करता है और चारू से किया वादा निभाता है। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

अस्पताल में जिंदगी-मौत की जंग लड़ेगा अभीर

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अभीर किसी न किसी तरह स्टेज तक पहुंचेगा, लेकिन माइक थामने से पहले ही वो बेहोश हो जाएगा। उसकी ये हालत देख परिवार के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। अभिरा तुरंत उसे असप्ताल लेकर पहुंचेगी, जहां अभीर जिंदगी और मौत की जंग लड़ेगा। डॉक्टर उसे बताएंगे कि अभीर की हालत बहुत खराब है और अभी उसका होश में आना जरूरी है। अभिरा के साथ-साथ रूही भी उसकी सलामती की दुआ करेगी।

लकवे का शिकार होगा अभीर

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अभीर का पैर पैरालाइज हो जाएगा। वह अपने पैरों पर खड़ा होने के लायक नहीं बचेगा। अभीर की ये हालत जानकर विद्या के चेहरे की हवाइयां उड़ जाएंगी। दूसरी ओर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल होगा। इस मुश्किल घड़ी में दादीसा गोयनका परिवार का सहारा बनेंगी।

विद्या की जिंदगी में तांडव मचाएगी अभिरा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा माधव से वादा लेगी कि वो अभीर के आरोपी को ढूंढ निकालें। शो में आगे दिखाया जाएगा कि अरमान अभिरा से विद्या के बारे में बात करने की कोशिश करेगा। लेकिन अभिरा कहेगी कि मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं, लेकिन अभीर मेरा भाई है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article