टीवी मसाला

YRKKH: नॉन सेलिब्रिटी गर्लफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधेंगे Mohsin Khan? खबर फैलते ही एक्टर ने बताया सच

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Mohsin Khan Breaks Silence On Marriage Rumors: टीवी के हैंडसम हंक मोहसिन खान को लेकर खबर आई थी कि वह नॉन सेलिब्रिटी गर्लफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस खबर के फैलते ही एक्टर ने मामले पर चुप्पी तोड़ी और इसका सच भी बयां किया।

Image

मोहसिन खान ने शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Mohsin Khan Breaks Silence On Marriage Rumors: टीवी के चर्चित एक्टर मोहसिन खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। मोहसिन खान ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कार्तिक का रोल निभाकर टीवी की दुनिया में जबरदस्त पहचान बनाई थी। हालांकि कुछ सालों से मोहसिन खान टीवी की दुनिया से दूर हैं। वह म्यूजिक वीडियोज और अपने बिजनेस पर ध्यान दे रहे हैं। मोहसिन खान के कमबैक का इंतजार फैंस भी सालों से कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में मोहसिन खान (Mohsin Khan) अपने करियर नहीं बल्कि निजी जिंदगी के कारण चर्चा में आ गए हैं। मोहसिन खान को लेकर खबर आई थी कि वह जल्द ही नॉन सेलिब्रिटी गर्लफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनसे जुड़ी इस खबर ने फैंस को भी हैरान कर दिया था। वहीं अब इस मामले पर मोहसिन खान ने चुप्पी तोड़ी है।

मोहसिन खान (Mohsin Khan) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर शादी की अफवाहों का सच बयां किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "गलत खबर है ब्रो, कुछ मीडिया आउटलेट्स से अनुरोध करता हूं कि गलत खबर को छापने से पहले कम से कम पुष्टि तो कर लिया करें।" मोहसिन खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कुछ मीडिया आउटलेट्स के नाम भी शामिल किये थे। बता दें कि मोहसिन खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सतर्क रहते हैं, वह मीडिया में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम ही बातें करते हैं।

शिवांगी जोशी के साथ जुड़ चुका है मोहसिन खान का नाम

मोहसिन खान (Mohsin Khan) का नाम टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में उनकी को-स्टार रह चुकीं शिवांगी जोशी के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती थी। लेकिन दोनों ने हमेशा एक-दूजे को अपना अच्छा दोस्त ही बताया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article