YRKKH 1 September Spoiler: प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) अपनी मजेदार कहानी की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है। टीआरपी में शो छप्परफाड़ परफॉर्म कर रही है। शो को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स कहानी में हर रोज नए मोड़ लेकर आ रहे हैं। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अबीर को खुश देख अभिमन्यु और अक्षरा चैन की सांस लेते हैं। इसी के साथ अक्षरा और अभिमन्यु भी एक दूसरे के साथ हसी मजाक करते हैं और दोस्ती कर लेते हैं।
अक्षरा-अभिमन्यु की जिंदगी में आई खुशियां
सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाएगा की लीप आने के बाद अक्षरा और अभिमन्यु एक दूसरे का सहारा बनेंगे, साथ ही अबीर के लिए अच्छे पेरेंट्स भी बनेंगे। इसी के साथ स्कूल में अबीर को स्टूडेंट ऑफ दी ईयर का खिताब मिलेगा, जिसके लिए वो एक बहुत बढ़िया स्पीच भी देता है। अबीर अपनी कामयाबी का क्रेडिट अक्षरा और अभिमन्यु को देता है, जिसे देख दोनों काफी ज्यादा इमोशनल हो जाते हैं। इसी के साथ जैसे ही अबीर को पता लगता है कीरूही अवार्ड फंक्शन में ना आकर अपनी दोस्त की पार्टी में चली गई है जिसके लिए वो गुस्सा हो जाता है और रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने से मना कर देता है।
मुस्कान की जान पड़ी खतरे में
अक्षरा को नया केस मिलता है जो एक दहेज प्रताड़ित औरत का होता है। ऐसे में केस को ना लड़ने पर कुछ गुंडे अक्षरा के घर पहुंच जाते हैं और मुस्कान को उठाकर ले जा रहे होते हैं। इसी दौरान अक्षरा वहां पहुंच जाती है और सभी गुंडों को बैट से पीटकर मुस्कान की जान बचाती है। इसी के सबाद घर में सभी भाई बहनों एक साथ खुश देख मुस्कान को अभिनव की याद आने लगेगी।
