टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 9 May: आरोही की मौत का सच जानते ही सदमे में जाएगी रूही, अभिरा की बेटी पर मंडराएगा खतरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 9 May, 2025: टीवी की दुनिया के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में दिखाया जाएगा कि रूही को आरोही की मौत का सच पता लग जाएगा। ऐसे में उसकी हालत बिगड़ेगी और अभिरा जैसे-तैसे उसे अस्पताल लेकर जाएगी।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आएगा महाट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 9 May, 2025: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को टीआरपी में नंबर 1 पर लाने के लिए मेकर्स लगातार दांव पर दांव खेल रहे हैं। शो में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स ने दर्शकों को भी इससे बखूबी जोड़ा हुआ है। बीते दिन भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया गया कि अभिरा और अरमान को आरोही की मौत का सच पता लगता है। उन्हें अक्षरा की डायरी से पता चलता है कि आरोही की मौत रूही की वजह से हुई थी। अभिरा ये राज रूही से छुपाने का फैसला करती है और अरमान से अक्षरा की डायरी दूर ले जाने के लिए कहती है। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

रूही को पता चलेगा आरोही की मौत का सच

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही दिखाया जाएगा कि अरमान गलती से अक्षरा की डायरी वहीं भूल जाएगा और वो डायरी रूही के पास पहुंच जाएगी। रूही उसे अपनी डायरी समझकर अपने पास रख लेगी। लेकिन जैसे ही रूही उसे खोलकर देखेगी, वो पढ़कर हैरान रह जाएगी। रूही को एहसास होगा कि आरोही की मौत उसकी वजह से हुई थी। ये सच जानते ही रूही के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी और उसे लेबर पेन शुरू हो जाएगा।

जैसे-तैसे रूही को अस्पताल लेकर पहुंचेगी अभिरा

अभिरा रूही की चीखें सुनकर कमरे में पहुंचेगी। वो अभीर की व्हीलचेयर से रूही को कार तक लेकर आएगी। लेकिन कार को देखते ही रूही को आरोही का एक्सीडेंट याद आएगा। वो कार में बैठने से इंकार करेगी, लेकिन अभिरा उसे मना लेगी। वो किसी तरह से रूही को लेकर अस्पताल जाएगी। वहीं अरमान अभिरा को बताएगा कि रूही की ये हालत उसकी वजह से हुई है। अरमान डर में अस्पताल से दूर चला जाएगा। दूसरी ओर अभिरा को रूही और पूकी में से किसी एक को बचाने के लिए फॉर्म साइन करना पड़ेगा।

बेटी को जन्म देगी रूही

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि डिलीवरी के वक्त अभिरा रूही का साथ देने की कोशिश करेगी। रूही मुश्किलों से लड़ते हुए बेटी को जन्म देगी। लेकिन बच्ची को सांस नहीं आएगी। डॉक्टर जैसे ही ये बात अभिरा को बताएंगी, वो सदमे में चली जाएगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article