Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Rookie Actress Ruheen To Play Armaan New Love Interest: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों को खूब जीता है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहे हैं जिसने फैंस को भी हैरान किया हुआ है। शो में जल्द ही 6 साल का लीप आने वाला है, जिसके बाद अरमान और अभिरा अलग हो जाएंगे। जहां अभिरा अकेलेपन में जिंदगी बिताएगी तो वहीं अरमान अपनी बेटी पूकी को पालेगा। लेकिन उसके साथ ही अरमान की जिंदगी में नई हसीना की एंट्री भी होगी। हाल ही में उस एक्ट्रेस का नाम सामने आया है जो कि 'रूकी' फेम रुहीन हैं।
एक्ट्रेस रुहीन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अरमान की नई लव इंटरेस्ट बनकर कदम रखेंगी। प्रोमो में उनकी झलक भी सामने आई है जो अभिरा की गैर-मौजूदगी में अरमान के साथ पूकी के पालन-पोषण में मदद करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रुहीन अरमान की पुरानी स्कूल क्रश का किरदार अदा करेंगी जो एक बार फिर से अरमान की जिंदगी में कदम रखेगी। हालांकि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रुहीन के किरदार का नाम अभी तक सामने नहीं आया है।
कमाल की खूबसूरत हैं रुहीन
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कदम रखने जा रहीं रुहीन खूबसूरती में किसी से कम नहीं हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज देख कहा जा सकता है कि एक्ट्रेस बेहद फैशनेबल और क्यूट हैं। रुहीन कई विज्ञापनों का हिस्सा भी रह चुकी हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के जरिए रुहीन टीवी की दुनिया में डेब्यू करने वाली हैं। हालांकि शो में उनका सफर कैसा होगा, ये देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है।
