Rashami Desai Angry On Paparazzi: टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai ) अब धीरे धीरे एक्टिंग से दूर होती जा रही हैं। रश्मि बिग बॉस बॉस 13 में नजर आईं। इसके बाद वह नागिन 4 में सेकंड लीड रोल में दिखी थीं, जिसके बाद से ही रश्मि टीवी स्क्रीन पर कम ही नजर आई हैं। इन सबके बावजूद एक्ट्रेस फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचकर रखती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और जहां भी जाती हैं, वहां पर पैपराजी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। इस बार रश्मि देसाई का गुस्सा पैपराजी पर निकलता हुआ नजर आया। रश्मि का अंदाज देख फैंस हैरान रह गए हैं। Lock Upp 2: Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna संग तलाक की असली वजह का किया खुलासा, बोलीं, 'मैंने खुद बोला कि..'
पैपराजी पर क्यों भड़कीं रश्मि देसाई
रश्मि देसाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रश्मि ने अपना चेहरा मास्क से ढक रखा है और पैपराजी उन्हें कैप्चर कर रहे हैं। इस मौके पर हमेशा की तरह पैपराजी एक्ट्रेस को पोज करने के लिए कहते हैं, लेकिन एक्ट्रेस इन बातों को इग्नोर करती हैं और फिर वह अचानक पीछे की ओर मुड़ती है और बोलती हैं, 'इतना झाड़ूंगी ना...।' वह इस मौके पर गुस्से से पैपराजी को उंगली भी दिखाती हैं और अपनी आंखें बड़ी बड़ी कर लेती हैं। रश्मि देसाई का गुस्सा देखकर पैपराजी भी सॉरी सॉरी करने लगते हैं। वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस किसी बिल्डिंग में हैं और वहीं पर रश्मि को पैपराजी ने कैप्चर कर लिया। 'पत्नी ने किया सपोर्ट', साक्षी तंवर संग KISS कॉन्ट्रोवर्सी पर बोले Ram Kapoor, 17 मिनट के इंटीमेट सीन पर हुआ था विवाद
