Anupamaa BTS Photos: टीवी सीरियल अनुपमा में एक के बाद एक तमाशे हो रहे हैं। सीरियल में अनुपमा और प्रेम के बीच नफरत की दीवार खड़ी हो गई है। प्रेम किसी भी कीमत पर अनुपमा को हराना चाहता है और इस वजह से वह राही को भी अनुपमा से दूर कर चुका है। इन सबके बीच, अंश और प्रेरणा की शादी हो रही है और प्रेम शादी में आने के लिए मान गया है। सगाई के बाद हल्दी सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर आ गई है। अब सेट से मेहंदी सेरेमनी की फोटोज आई हैं। इन फोटोज में राही और प्रेम का रोमांस दिखाई दे रहे हैं और अंश प्रेरणा की केमिस्ट्री भी है।
अंश और प्रेरणा की शादी में शाह परिवार के साथ कोठारी फैमिली भी शामिल हो रही है और दोनों की मेहंदी सेरेमनी भी काफी शानदार होगी। इस मेहंदी सेरेमनी में सब लोग पर्पल आउटफिट में नजर आएंगे। अंश और प्ररेणा इस तस्वीर में पर्पल आउटफिट में दिख रहे हैं।
अंश और प्रेरणा की मेहंदी सेरेमनी में जाने से पहले राही और प्रेम का रोमांटिक मूड दिखाई देगा। दोनों की अपने आउटफिट में कमाल के लगेंगे। राही मेहंदी सेरेमनी में पर्पल अनारकली सूट में होगी और कुर्ता पायजामा में होंगे और दोनों का मूड रोमांटिक होगा।
मेहंदी सेरेमनी में अंश और प्रेरणा के बीच की केमिस्ट्री साफ नजर आएगी। इस तस्वीर में अंश ने प्रेरणा का दुपट्टा पकड़ रखा है और प्रेरणा पीछे मुड़कर अपने होने वाले पति को देख रही है। इन फोटोज से साफ है कि अंश और प्रेरणा की मेहंदी रॉकिंग होगी।
शादी के माहौल में प्रेम भी ज्यादा गुस्सा नहीं रह पाएगा। प्रेम राही पर खूब प्यार लुटाएगा। इस तस्वीर में प्रेम ने राही को पीछे से हग किया हुआ है और राही अपने पति का प्यार पाकर काफी खुश है।
अनुपमा में अब बहुत सारी जोड़ियां हैं लेकिन अंश और प्रेरणा शो के स्टार कपल बन चुके हैं। राही और प्रेम अनुपमा से नफरत करते हैं, लेकिन अंश और प्रेरणा हमेशा अनुपमा का सम्मान। इस वजह से दोनों की शादी वाला ट्रैक फैंस को पसंद आ रहा है।
अंश प्रेरणा के लिए अपना प्यार पहले ही जाहिर कर चुका है, लेकिन अब अंश प्रेरणा से बेइंताह प्यार करने लगेगा। इस तस्वीर को अंश अपनी लेडीलव को बेहद ही प्यार से निहार रहा है और प्रेरणा के चेहरे पर गजब का एटीट्यूड है।
राही और प्रेम शो की जान है और अब अंश और प्रेरणा की शादी में भी दोनों सारी लाइमलाइट चुरा रहे हैं। हल्दी सेरेमनी में दोनों की बातें हुईं। अब देखना होगा कि मेहंदी सेरेमनी में भी सबका ध्यान अपनी ओर रखते हैं या नहीं।