टीवी मसाला

Virat Kohli के संन्यास लेते ही Avneet Kaur ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, लोग बोले- तुम्हारी वजह से सब हुआ है...

Virat Kohli Fans Targets Avneet Kaur For His Retirement: विराट कोहली ने आज सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ऐलान किया कि वह टेस्ट मैच से संन्यास ले रहे हैं। उनके संन्यास को लेकर लोगों ने टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर को निशाना बनाना शुरू कर दिया है, साथ ही उनपर आरोप भी लगा रहे हैं।

Image

विराट कोहली के फैंस ने अवनीत कौर को बनाया निशाना

Virat Kohli Fans Targets Avneet Kaur For His Retirement: क्रिकेट की दुनिया के महारथी विराट कोहली ने आज सोशल मीडिया पर ऐलान कर दिया कि वह टेस्ट मैच से संन्यास ले रहे हैं। विराट कोहली की रिटायरमेंट लेने की खबर ने उनके फैंस को तो हैरान किया ही। साथ ही इससे बॉलीवुड और टीवी स्टार्स को भी बड़ा झटका लगा है। लेकिन हाल ही में विराट कोहली की रिटायरमेंट को लेकर लोगों ने टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर (Avneet Kaur) को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। विराट कोहली के फैंस ने अवनीत कौर की लेटेस्ट पोस्ट पर कमेंट कर कहा कि उन्हीं की वजह से विराट कोहली ने ये कदम उठाया है।

एक्ट्रेस अवनीत कौर (Avneet Kaur) ने कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज शेयर कीं, जो कि लंदन से जुड़ी हैं। इन तस्वीरों में अवनीत कौर चीता प्रिंट स्टॉकिंग्स और व्हाइट शर्ट में नजर आईं। इन तस्वीरों में अवनीत कौर की बोल्डनेस तारीफ के लायक रही। फोटोज में अवनीत कौर का लुक बेहद कमाल का रहा। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अवनीत कौर ने लिखा, "क्या आने वाला है?" लेकिन अवनीत कौर की पोस्ट पर कमेंट कर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें विराट कोहली के सन्यास का जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया।

अवनीत कौर (Avneet Kaur) की फोटोज पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "तुमने कोहली को रिटायर क्यों किया?" दूसरे यूजर ने लिखा, "तुम्हारी वजह से विराट को सन्यास ही लेना पड़ गया।" तीसरे यूजर ने लिखा, "विराट कोहली के घर में लड़ाई करवाकर रिटायर ही करवा दिया।" बता दें कि विराट कोहली ने अवनीत कौर के फैनपेज से जुड़ी फोटो को लाइक किया था, जिसपर लोगों ने कई तरह की अटकलें लगानी शुरू कर दी थीं। हालांकि बाद में विराट कोहली ने उस लाइक को एल्गोरिदम ग्लिच बताया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article