टीवी मसाला

Rahul Vaidya ने Virat Kohli के फैंस को बताया जोकर, कहा 'मेरे परिवार को गाली दीं 2 कौड़ी के...'

Rahul Vaidya Mocks Virat Kohli and His Fans: हाल ही में राहुल वैद्या ने विराट कोहली और उनके फैंस को जोकर कहा। ऐसे में हर कोई हैरान था आखिर राहुल ने ऐसा क्यूँ कहा क्या वजह रही होगी। जिसके बाद खुद राहुल ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए सफाई दी।

Image

Rahul Vaidya Mocks Virat Kohli and His Fans

Rahul Vaidya Mocks Virat Kohli and His Fans: बॉलीवुड सिंगर राहुल वैद्या अपनी मधुर आवाज के लिए हर जगह जाने जाते हैं। राहुल वैद्या रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' के भी फाइनलिस्ट रह चुके हैं। इसी शो ने राहुल को पहचान दिलाने में मदत की। अब कुछ घंटों पहले राहुल वैद्या ने स्टोरी शेयर करते हुए विराट कोहली और उनके फैंस का मजाक उड़ाया जिसे सब देखते रह गए। राहुल ने विराट और उनके फैंस को जोकर कहकर बुलाया। ऐसे में भारतीय क्रिकेटर के फैंस उन्हे ट्रोल करने लगे। अब खुद सिंगर ने ये बोलने का कारण देते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की।

दरअसल इंस्टाग्राम पर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने लिखा था 'विराट कोहली के फैन्स विराट से भी बड़े जोकर हैं!' बस यही पड़कर विराटके फैंस ने उन्हे इंटरनेट पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। ट्रोलिंग का शिकार होने के बाद राहुल एक और स्टोरी इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखते हैं 'और अब तुम मुझे गाली दे रहे हो वो तो ठीक है पर तुम मेरी बीवी मेरी बहन को गाली दे रहे हो। जिनका इससे कोई लेना देना नहीं है! तो मैं सही था इसलिए तुम सब विराट कोहली के प्रशंसक जोकर हो! 2 कौड़ी के जोकर।'

विराट कोहली (Virat Kohli) के फैंस और राहुल वैद्या के बीच हो रही इस जंग को हर कोई बस देखता रह गया। दरअसल राहुल ने स्टोरी तब पोस्ट कि जब विराट ने गलती से अवनीत कौर की तस्वीर को लाइक कर दिया। इसके बाद फैंस ने विराट और अवनीत को जोड़ ढेर सारे मीम्स बना दिए। विराट के एक लाइक ने अवनीत कौर के इंस्टाग्राम पर करीब 2 मिलियन फॉलोवर्स झटके में बढ़ा दिए। सिर्फ यही नहीं लाइक के 72 घंटों में करीब 12 ब्रैंड डील्स अवनीत कौर को अप्रोच हुई। हालांकि इस लाइक की कंट्रोवर्सी पर विराट कोहली ने सफाई भी दी थी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article