टीवी मसाला

Bigg Boss 16: 'नीच जाति के लोग' कमेंट पड़ा विकास मानकतला को भारी, अर्चना गौतम से मांगनी पड़ी माफी

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 31, 2022, 09:19 AM IST

Vikkas Manaktala apologises to Bigg boss 16 makers for discriminatory comment: विकास मानकतला (Vikas Manaktala) और अर्चना गौतम (Archana Gautam) को बिग बॉस ने कन्फेशन रूम में बुलाया गया। यहां उन्हें सूचित किया गया कि निर्माता और रियलिटी शो, किसी भी तरह की भेदभावपूर्ण टिप्पणी का समर्थन नहीं करते हैं।

Image

Bigg Boss 16 updates

bigg boss 16 vikkas manaktala apologises: बिग बॉस 16(Bigg Boss 16) में काफी कुछ चल रहा है। इस शुक्रवार का वार के एपिसोड में शो के दौरान कंटेस्टेंट्स द्वारा किए गए पापों के बारे में जानकारी सामने आई है। बाद में, बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने लड़ाई के दौरान घरवालों के खिलाफ व्यक्तिगत और अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए अर्चना गौतम को जमकर फटकार लगाई। जल्द ही, बिग बॉस ने एक ऐसा वाकया हुआ जिसने मेकर्स को एक्शन लेने पर मजबूर कर दिया।

विकास मानकतला (Vikas Manaktala) और अर्चना गौतम (Archana Gautam) को बिग बॉस ने कन्फेशन रूम में बुलाया और उन्हें सूचित किया कि निर्माता और रियलिटी शो, किसी भी तरह की भेदभावपूर्ण टिप्पणी का समर्थन नहीं करते हैं। यह विकास मानकतला के हालिया कमेंट 'नीच जाति के लोग' से संबंधित था जो उन्होंने गुरुवार को एक लड़ाई के दौरान अर्चना गौतम के लिए किया था। विकास मानकतला और अर्चना गौतम के बीच जमकर बहसबाजी हुई थी। जिसके बाद एक्टर ने अर्चना पर जातिसूचक कमेंट करते हुए कहा, 'नीची जाति के लोग'।

बिग बॉस ने अर्चना गौतम से पूछा कि क्या वह कुछ कहना चाहती हैं, और उन्होंने कहा कि वह खुश हैं कि विकास को अपनी गलती का एहसास हो गया है और वह इसके लिए माफी मांग रहे हैं। बिग बॉस ने अर्चना गौतम और विकास मानकतला दोनों को चेतावनी दी कि भविष्य में कभी भी इन कमेंट्स को दोबारा न दोहराएं।

क्या है पूरा मामला

विकास के इस कमेंट ने शो के मेकर्स की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मेकर्स पर इल्जाम लगाया जा रहा है कि जब गाली को म्यूट किया जाता है तो इस बयान को भी म्यूट क्यों नहीं किया गया। आयोग की ओर से प्रोडक्शन हाउस, प्रोड्यूसर्स और कलर्स टीवी को नोटिस जारी किया गया है। बिग बॉस के मेकर्स के खिलाफ अब एक आधिकारिक नोटिस जारी हो गया है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) ने शो के मेकर्स, प्रोड्यूसर्स और कलर्स के खिलाफ एक लीगल नोटिस जारी किया है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article