टीवी मसाला

Bigg Boss 16: ये कंटेस्टेंट हुआ बिग बॉस के घर से बेघर, शो के मेकर्स को कोसने लगे फैंस

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 30, 2022, 08:34 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कुल 8 कंटेस्टेंट को नॉमिनेट किया गया, जिसके बाद लेटेस्ट एपिसोड में शिव ठाकरे ने सुंबुल तौकीर खान को नॉमिनेशन से बचा लिया। अब यह तय हो गया है कि इस हफ्ते कौन घर से बेघर होने वाला है।

Image

Bigg Boss 16: this week nomination

KEY HIGHLIGHTS
  • सुबुंल तौकीर खान को शिव ने नॉमिनेशन से बचाया।
  • इस हफ्ते एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है।
  • एंट्री के कुछ हफ्तों के भीतर ही हुई घर वापसी।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में वीकेंड का वार कुछ कंटेस्टेंट के लिए घर वापसी का समय भी होता है। बीते हफ्ते अंकित गुप्ता के एलिमिनेशन के बाद अब इस हफ्ते एक और मेल कंटेस्टेंट ही घर से बेघर होने वाला है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कुल 8 कंटेस्टेंट को नॉमिनेट किया गया था। जिसके बाद लेटेस्ट एपिसोड में शिव ठाकरे ने सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) को नॉमिनेशन से बचा लिया। अब यह तय हो गया है कि इस हफ्ते कौन घर से बेघर होने वाला है। कुछ हफ्ते पहले बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले विकास मानकतला का सफर बिग बॉस में खत्म हो जाएगा। इस हफ्ते उन्हें फैंस के सबसे कम वोट मिले हैं, जिस वजह से उनका घर से बेघर होना तय है।

विकास मानकतला हुए शो से बाहर

बिग बॉस ने श्रीजिता डे और विकास मानकतला को घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री का एक मौका दिया। विकास की गेम दर्शकों को काफी पसदं भी आ रही है। वह समय-समय पर अपना स्टैंड भी लेते हैं और अर्चना के साथ लड़ाई में भी उनका व्यक्तित्व खुलकर बाहर आया, ऐसे में बिग बॉस के मेकर्स ने विकास को घर से बेघर कर दिया है। जिसपर अब बिग बॉस के फैंस नाराजगी जता रहे हैं। फैंस का मानना है कि पता नहीं सुंबुल शो में अब तक क्या कर रही हैं, वहीं विकास जो सही में मनोरंजन कर रहा था, उसे ही अब घर से बेघर कर दिया जाएगा।

अर्चना और विकास की लड़ाई

इस हफ्ते अर्चना गौतम और विकास मानकतला के बीच जमकर लड़ाई देखने को मिली है। इस लड़ाई में अर्चना ने विकास के बारे में काफी भला-बुरा कहा, उन्होंने विकास के बद्दुआ तक दे दी कि वह कभी बाप ही नहीं बन सकेगा। हालांकि अब वीकेंड का वार एपिसोड में अर्चना को सलमान खान के गुस्से का सामना करना पड़ेगा।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article