Urfi Javed Received Hate Messages: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत से हर किसी को गहरा सदमा लगा है। हाल ही में टीवी अदाकारा ऊर्फी जावेद ने पंजाबी सिंगर की मृत्यु पर रिएक्ट किया था। जिसके बाद अदाकारा को हेट मैसेजेस मिलने लगे। ऊर्फी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इन सभी मैसेजेस का स्क्रीनशॉट लेकर शेयर किया है। इन मैसेजेस में देखा जा सकता है कि लोग ऊर्फी जावेद की मौत की दुआएं मांग रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा 'तू चली जाएगी तो अच्छा रहेगा चुड़ैल' तो दूसरे ने कहा 'इसको जाना चाहिए मूसेवाला की जगह'। हालांकि, इससे पहले बॉलीवुड सिंगर बादशाह को भी ऐसे मैसेजेस मिले थे। बादशाह ने सिंगर केके की मौत को लेकर शोक व्यक्त किया था जिसके बाद उन्हें हेट मैसेजेस मिलने शुरू हुए थे।
End of Article
