कान्स‌ 2022 से वापसी के बाद हिना खान को मिला नया टास्क, इस शो में ढूंढेंगी मीका सिंह के लिए लाइफ पार्टनर 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2022, 05:19 PM IST

Hina Khan Entry In Mika Di Vohti: हाल ही में यह खबर आई है कि छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा हिना खान अब जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। कहा जा रहा है कि हिना खान को मीका सिंह के शो मीका दी वोटी में देखा जाएगा। 

कान्स‌ 2022 से वापसी के बाद हिना खान को मिला नया टास्क, इस शो में ढूंढेंगी मीका सिंह के लिए लाइफ पार्टनर 
Photo Credit: Instagram

Hina Khan In Mika Di Vohti Show: कान्स‌ फिल्म फेस्टिवल 2022 में अपने हुस्न का जलवा बिखेरने के बाद टीवी अदाकारा अब जल्द छोटे पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। दर्शक लंबे समय से हिना खान को छोटे पर्दे पर देखना चाहते थे। ऐसे में अब जो खबर सामने आई है उससे दर्शक काफी खुश हैं। कहा जा रहा है कि अब टीवी अदाकारा हिना खान को जल्द ही मीका सिंह के शो में देखा जाएगा। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 से आने के बाद हिना खान को एक नया टास्क मिला है। हिना खान अब मीका सिंह के लिए उनके शो मीका दी वोटी में लाइफ पार्टनर ढूंढने वाली हैं। 

कहा जा रहा है कि जल्द ही हिना खान को मिका सिंह के शो मीका दी वोटी में देखा जाएगा। इस टीवी शो में टीवी अदाकारा हिना खान बतौर मेहमान एंट्री करने वाली हैं। इस टीवी शो में हिना खान मीका सिंह को उनकी दुल्हनिया ढूंढने में मदद करेंगी। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 के दौरान अपना जलवा बिखेरने के बाद हिना खान छुट्टियों पर चली गए थीं। हिना खान ने अपनी छुट्टियों के दौरान खूब मस्ती की और अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। लेकिन कुछ ही दिनों के अंदर अब हिना खान की छुट्टियों पर ब्रेक लगने वाला है। क्योंकि अदाकारा जल्द अपने काम पर वापस लौटने वाली हैं। 

छुट्टियां मनाने के बाद हिना खान अब वापस टीवी शो के सेट पर आएंगी। फिलहाल हिना खान, मीका सिंह और इस शो के मेकर्स ने अदाकारा की एंट्री को लेकर कुछ कहा नहीं है। लेकिन खबरों के अनुसार, हिना खान को इस शो में देखा जाएगा। नेशनल टीवी चैनल पर मीका सिंह को अपनी दुल्हनिया ढूंढते हुए देखना बेहद दिलचस्प होगा। अब यह देखना होगा कि मिका सिंह की जिंदगी में कौन सी लड़की दस्तक देगी जो उनकी मिसेज पर्फेक्ट बनेगी। 

End of Article